रोहित शर्मा के खराब फॉर्म पर ग्रीम स्मिथ ने उठाया सवाल, कहा- अगर वह कुछ स्कोर बनाने में..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा के खराब फॉर्म पर ग्रीम स्मिथ ने उठाया सवाल, कहा- अगर वह कुछ स्कोर बनाने में…..

ग्रीम स्मिथ ने कहा कि, दरअसल एक कप्तान की सबसे बड़ी चुनौतीयों में से एक होता है खुद का परफॉरमेंस।

Rohit Sharma And Graeme Smith (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma And Graeme Smith (Photo Source: Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों के साथ साथ टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा की काफी आलोचनाएं हुई।

बता दें रोहित शर्मा पिछले कुछ महीने से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। जिसके कारण टीम इंडिया की समस्या भी बढ़ी हुई है। वहीं उनके फॉर्म पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सवाल खड़े किए। बता दें हाल ही में साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्मिथ ने भी रोहित शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुझे लगता है वह थोड़ा मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं- ग्रीम स्मिथ 

बता दें Times of India को दिए इंटरव्यू में ग्रीम स्मिथ ने कहा कि, दरअसल एक कप्तान की सबसे बड़ी चुनौतीयों में से एक होता है खुद का परफॉरमेंस। लीडर का दवाब कभी कम नहीं होता। रोहित को शायद सिर्फ रिफ्रेश होने की जरूरत है। उनकी खुद की फॉर्म शायद लगातार इस लेवल पर नहीं रही है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हम कई सालों से आईपीएल देखते आ रहे हैं और जाहिर तौर पर WTC Final भी देखें, मुझे लगता है वह थोड़ा मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और अक्सर व्यक्तिगत प्रर्दशन चीजों को थोड़ा व्यवस्थित कर सकता है।

ग्रीम स्मिथ ने आगे कहा कि, कोई भी उनकी कप्तानी या नेतृत्व स्किल की आलोचना नहीं कर रहा है। दरअसल यह स्पष्ट रूप से व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में हैं। अगर वह कुछ स्कोर बनाने में कामयाब रहते हैं तो निश्चित रूप से यह उस दवाब को कम कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जब भी कोई टीम हारती है तो हमेशा वरिष्ठ खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में एक खेल के आधार पर उनकी आलोचना करना और उन्हें बाहर कर देना बहुत कठिन है।

close whatsapp