SS vs RTW Match Prediction- कौन जीतेगा आज का TNPL मैच Salem Spartans vs Ruby Tricky Warriors के बीच?

TNPL 2023: मैच 7, SS vs RTW मैच भविष्यवाणी – कौन जीतेगा आज का टीएनपीएल मैच सलेम स्पार्टन्स और रूबी त्रिची वारियर्स के बीच?

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 में 18 जून का महामुकाबला सलेम स्पार्टन्स और रूबी त्रिची वारियर्स के बीच खेला जाएगा।

SS vs RTW Match Prediction
SS vs RTW (Photo Source: TNPL)

Tamil Nadu Premier League 2023 में 18 जून का पहला मुकाबला सलेम स्पार्टन्स (SS) और रूबी त्रिची वारियर्स (RTW) के बीच खेला जाएगा। सलेम स्पार्टन्स को पहले मैच में चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ 52 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं रूबी त्रिची वारियर्स भी पिछला मैच डिंडीगुल ड्रैगन्स से 6 विकेट से हार कर आ रही है। दोनों ही टीमें सीजन की पहली जीत तलाश करने के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएगी।

SS vs RTW TNPL, 2023  मैच डिटेल्स:

मैच- सलेम स्पार्टन्स बनाम रूबी त्रिची वारियर्स

दिन और समय- 18 जून, दोपहर 3ः15 बजे

जगह- एनपीआर कॉलेज ग्राउंड

लाइव स्ट्रीमिंग– स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड एप

पिच रिपोर्ट(Pitch Report):

एनपीआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे गति और उछाल के साथ आती है जिसका फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाज कमाल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं, और जैसे ही खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर भी बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

SS vs RTW Tamil Nadu Premier League फुल स्क्वॉड (Full Squad):

सलेम स्पार्टन्स SS:

कौशिक गांधी, मुहम्मद अदनान खान, राजेंद्रान कार्तिकेयन, आरएस मोकित हरिहरन, एस अभिषेक, एस अरविंद, गोवरी शंकर, मान बाफना, आर प्रशांत, जगनाथ श्रीनिवास, सनी सांधु, युवराज वी, अमित सात्विक, आर केविन, अभिषेक तनवर (कप्तान), आकाश सुमरा, एम गणेश मूर्ति, एस गुरू, सचिन राठी, एन सेल्वा कुमारण, गुरू केदारनाथ

रूबी त्रिची वारियर्स RTW:

गंगा श्रीधर राजू (कप्तान), मणि भारती (विकेटकीपर), डेरिल फेरारियो, जाफर जमाल, पी फ्रांसिस रोकिन्स, अक्षय श्रीनिवासन, टी सरन, के ईश्वरन, एम शाहजहां, आर राजकुमार, एसपी विनोद, जो गोडसन, करापरम्बिल मोनिश, एंटनी दास, आर एलेक्जेंडर, टी नटराजन, वी अथिसयाराज डेविडसन, आप सिलंबरासन, कार्तिक शनमुगम, के मोहम्मद अजीम

SS vs RTW Tamil Nadu Premier League संभावित प्लेइंग 11:

सलेम स्पार्टन्स (SS):

अमित सात्विक (विकेटकीपर), आकाश सुमरा, मोकित हरिहरन, कौशिक गांधी, मान बाफना, एस अभिषेक, सनी संधू, मुहम्मद अदनान खान, अभिषेक तनवर (कप्तान), सचिन राठी, एम गणेश मूर्ति

रूबी त्रिची वारियर्स (RTW):

गंगा श्रीधर राजू (कप्तान), जाफर जमाल, अक्षय श्रीनिवासन, डेरिल फेरेरियो, के मणि भारती (विकेटकीपर), एम शाहजहां, एंटोनी दास, आर राजकुमार, आर एलेक्जेंडर, आर सिल्मबरासन, टी. नटराजन

(SS vs RTW Best Performers) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

गंगा श्रीधर राजू:

गंगा श्रीधर राजू ने डिंडीगुल ड्रैगन्स के खिलाफ पिछले मैच में 41 गेंदो में 4 चौके और 2 छक्को की मदद से 48 रनों की पारी खेली थी। सलेम स्पार्टन्स के खिलाफ भी गंगा श्रीधर राजू शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज :

टी नटराजन :

डिंडीगुल ड्रैगन्स के खिलाफ रूबी त्रिची वारियर्स पिछला मैच हार गई थी। लेकिन टी नटराजन शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। टी नटराजन ने 3 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया था। टी नटराजन आगामी मैच में भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

रूबी त्रिची वारियर्स सलेम स्पार्टन्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

 

close whatsapp