Cricket World Cup 2023: Match-34, NED vs AFG Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
वर्ल्ड कप 2023 का 34वां मुकाबला नीदरलैंड्स और अफगानिस्तान के बीच 3 नवंबर को लखनऊ में खेला जाएगा।
अद्यतन - Nov 3, 2023 8:55 am

NED vs AFG Match Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 34वां मुकाबला नीदरलैंड्स (Netherlands) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच खेला जाएगा। अफगानिस्तान इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 6 मैच में 3 जीत और 6 अंकों के साथ छठे और नीदरलैंड्स 6 मैच में 2 जीत और 4 अंक के साथ 8वें स्थान पर है। नीदरलैंड्स ने पिछले मैच में बांग्लादेश को 87 रनों से हराया था। नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी 229 रन बोर्ड पर लगाए थे।
कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सर्वाधिक 68 रन की पारी टीम के लिए खेली थी। बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए 42.2 ओवरों में 142 रनों पर ऑलआउट हो गई। पॉल वैन मीकेरेन ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया था। अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।
श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 241 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। फजलहक फारूकी ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया था। अफगानिस्तान ने 45.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। रहमत शाह ने 62 रनों की पारी खेली थी, वही हश्मतुल्लाह शाहीदी के नाबाद (58 रन) और अजमतुल्लाह ओमरजई के (73 रन) के बल पर जीत दर्ज की थी।
(NED vs AFG) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- नीदरलैंड्स बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप 2023, 34वां मैच
दिन और समय- 3 नवंबर, दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
लाइव स्ट्रीमिंग– स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
(NED vs AFG) पिच रिपोर्ट(Pitch Report):
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। पिच धीमी गति के लिए जानी जाती है, जिसके चलते बल्लेबाजों को दिक्कत होती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच की धीमी प्रकृति से तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलना शुरू हो जाता है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 219 रन है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।
(NED vs AFG) नीदरलैंड्स बनाम अफगानिस्तान (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच– 9
अफगानिस्तान– 7
नीदरलैंड्स- 2
(NED vs AFG) नीदरलैंड्स बनाम अफगानिस्तान (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
नीदरलैंड्स (Netherlands):
विक्रमजीत सिंह. मैक्स ओ डाउड, वेस्ले बैरेसी, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान व विकेटकीपर), बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेचेट, लौगान वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
अफगानिस्तान (Afghanistan):
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकरम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी
यहां देखें- Netherlands (NED) vs Afghanistan (AFG) Live Score
(Netherlands vs Afghanistan Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):
(NED vs AFG Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाजः
रहमत शाहः
रहमत शाह ने पिछले मैच में 74 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 62 रनों की पारी खेली थी। रहमत शाह नीदरलैंड्स के खिलाफ अच्छी पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
(NED vs AFG Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाजः
मुजीब उर रहमानः
मुजीब उर रहमान ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 10 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था। मुजीब उर रहमान एक बार फिर शानदार फॉर्म दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
(NED vs AFG Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करेगी।
यहां देखें – NED vs AFG Dream11 Prediction