एशेज 2023: पहले टेस्ट के दूसरे दिन नहीं मिला गेंदबाजों को विकेट, स्टुअर्ट ब्रॉड ने जमकर पिच को कोसा
स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि, मैं कैसे शांत रह सकता हूं, यह धीमी और कम उछाल वाली पिच है, जो गेंद से एनर्जी को छीन लेती है।
अद्यतन - Jun 18, 2023 11:17 am

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। बता दें टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए और पहले दिन ही पारी घोषित कर दी।
बता दें इंग्लैंड की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी जो रूट ने की। उन्होंने 152 गेंदों का सामना कर 118 रन बनाए। वहीं पहले दिन के खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना विकेट गंवाए 14 रन बनाए। हालांकि दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने काफी जल्दी जल्दी अपने तीन विकेट गवां दिए।
दरअसल इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के शानदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम परेशान नजर आई। बता दें दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक उन्होंने दो विकेट चटकाया। हालांकि मैच के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने एजबेस्टन पिच को लेकर प्रतिक्रिया। उनका कहना था कि, दूसरे दिन पिच से बल्लेबाजों को काफी मदद मिली।
यह धीमी और कम उछाल वाली पिच है- स्टुअर्ट ब्रॉड
Telegraph से बातचीत करते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि, मैं कैसे शांत रह सकता हूं। यह धीमी और कम उछाल वाली पिच है, जो गेंद से एनर्जी को छीन लेती है। दरअसल आप सिर्फ मैच के अंत में यह तय कर सकते हैं कि और देख सकते हैं कि यह कैसे विकसित होता है। एक अच्छी लेंथ से गलती करवाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह एक दिन में बदल भी सकता है और यही टेस्ट क्रिकेट मैच की सबसे रोमांचक बात है। परिस्थितियां विकसित और बदलती रहती है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हमारे पास दो दिन का समय है, हम कल वापस गेम में आ सकते हैं। दरअसल यह निश्चित रूप से सबसे धीमी पिचों में से एक है जिसपर मैं इंग्लैंड में गेंदबाजी करना याद रख सकता हूं। तेज गेंदबाजों के लिए यहां कड़ी मेहनत रही है। हालांकि यह उम्मीद करते हैं कि पूरे सीजन में यह ट्रेंड नहीं होगा।