भारतीय फैंस के लिए खत्म हुआ जस्सी का इंतजार, जल्द करेंगे टीम इंडिया में वापसी
ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि, जसप्रीत बुमराह की वापसी टीम इंडिया में एशिया कप के दौरान होगी।
अद्यतन - Jun 18, 2023 3:24 pm

जसप्रीत बुमराह के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल एशिया कप से पहले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। बता दें पिछले सितम्बर महीने से क्रिकेट से दूर रहने के बाद बुमराह वापसी करने के लिए एकदम फिट है।
दरअसल फैंस को जसप्रीत बुमराह की वापसी का बेसब्री से इंतजार हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो वह आयरलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। बता दें पीठ की चोट के कारण बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच में ही बाहर हो गए थे।
लेकिन अब उनकी वापसी लगभग तय है। दरअसल न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी कर सकते हैं और यह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी राहत भरी खबर है और जसप्रीत को चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद यह मौका मिल सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा और वह फिट रहे तो उनके मैदान पर उतरने की संभावना अधिक है।
जसप्रीत बुमराह एशिया कप से पहले ही भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं
दरअसल ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि, जसप्रीत बुमराह की वापसी टीम इंडिया में एशिया कप के दौरान होगी। लेकिन अब ऐसी ख़बरें सामने आ रही है कि जस्सी एशिया कप से पहले ही भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनके फिटनेस में भी काफी तेजी से सुधार हो रहा है।
वहीं रिपोर्ट की माने तो, नितिन पटेल और रजनीकांत दोनों मिलकर बुमराह के साथ इसपर काम कर रहे हैं और NCA में रिहैब के समय उन्हें ट्रैक पर रखे हैं। दोनों बहुत अनुभवी हैं और बुमराह के साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं, जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण है।