एशेज 2023: उस्मान ख्वाजा का शिकार करने इंग्लैंड ने रचा ऐसा चक्रव्यूह कि स्टंप्स को बिखरने से नहीं रोक पाए ऑस्ट्रेलियाई स्टार - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशेज 2023: उस्मान ख्वाजा का शिकार करने इंग्लैंड ने रचा ऐसा चक्रव्यूह कि स्टंप्स को बिखरने से नहीं रोक पाए ऑस्ट्रेलियाई स्टार

उस्मान ख्वाजा ने पहली पारी में 321 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 141 रनों की यादगार पारी खेली।

Usman Khawaja. (Image Source: Sony Sports Network Twitter)
Usman Khawaja. (Image Source: Sony Sports Network Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले जा रहे जारी एशेज 2023 के पहले टेस्ट मैच के दौरान अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा मेजबान टीम के लिए बहुत बड़ी मुसीबत साबित हो रहे हैं, और बेन स्टोक्स और उनके गेंदबाजों का हर वार खाली जा रहा था। ख्वाजा शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पहले एशेज 2023 टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे, ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हैरान कर देने वाली युक्ति अपनाई और उन्हें इसमें सफलता भी मिली, और वो भी जबरदस्त अंदाज में।

तो ऐसे किया गया उस्मान ख्वाजा

आपको बता दें, इंग्लैंड ने बर्मिंघम में पहले एशेज 2023 टेस्ट के तीसरे दिन एक अपरंपरागत फील्ड सेट-अप किया और ओली रॉबिन्सन ने शानदार यॉर्कर डिलीवरी के साथ उस्मान ख्वाजा का शिकार कर इंग्लैंड की मैच में वापसी कराई। दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने छह फील्डरों को ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज के करीब लाकर खड़ा कर दिया, नतीजन उनके पास विकेट के सामने स्कोर करने के लिए कोई गैप नहीं बचा।

जिसके कारण उस्मान ख्वाजा को अपनी क्रीज से बाहर आना पड़ा और फिर उन्होंने गेंद को मिस कर दिया, नतीजन गेंद स्टंप्स पर जा लगी, और इंग्लैंड की यह चाल कामयाब हो गई। ख्वाजा 321 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 141 रनों की यादगार पारी खेलकर लौटे, खासकर तब जब ऑस्ट्रेलियाई टीम मुसीबत में थी।

यहां देखिए इस विकेट का वीडियो –

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने उस्मान ख्वाजा के शतक, ट्रैविस हेड और एलेक्स कैरी के अर्धशतकों के बदौलत पहली पारी में 386 रन बनाए हैं। जिसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दूसरी पारी में केवल 27 रनों पर दो विकेट खो दिए हैं, और इस समय वे ऑस्ट्रेलिया से केवल 35 रनों से आगे चल रहे हैं।

close whatsapp