अब शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम के साथ शुरू की दादागिरी, खिलाड़ियों को दी धमकी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम के साथ शुरू की दादागिरी, खिलाड़ियों को दी धमकी!

अफरीदी का मानना है कि 135 से कम के स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ियों को पाक टी-20 टीम में नहीं चुना जाना चाहिए।

Pakistan Cricket Team and Shahid Afridi (Image Credit- Twitter)
Pakistan Cricket Team and Shahid Afridi (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बूम-बूम अफरीदी के नाम से मशहूर शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंतरिम चीफ सिलेक्टर बनाए जाने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए है। वह पद संभालने के बाद लगातार बड़े बयान दिए जा रहे हैं।

वहीं अब एक बार फिर अफरीदी ने कुछ ऐसा कह दिया है कि कुछ लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे तो हैं और इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर का मानना है कि जिन खिलाड़ियों का स्ट्राइकर रेट 135 से नीचे का है उन्हें पाकिस्तान की टी-20 टीम में नहीं चुना जाना चाहिए।

शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान

बता दें कि शाहिद अफरीदी ने जियो टीवी को दिए अपने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। अफरीदी ने कहा, पाकिस्तान टी-20 टीम में ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं चुना जाएगा जिसका घरेलू क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 135 से कम होगा।

इसके अलावा अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पिच को लेकर कहा, मैं दूसरे टेस्ट के लिए तैयार की गई पिच से संतुष्ट नहीं हूं। मैं पिच में और उछाल चाहता हूं, लेकिन यह पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट के लिए पहले तैयार की गई पिचों से काफी बेहतर है।

वहीं आपको पाकिस्तान क्रिकेट की टी-20 टीम के बारे में बताएं तो टीम की बल्लेबाजी हमेशा से चिंता का विषय रहा है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप 2022 के कई मैचों में पाकिस्तान की बल्लेबाजी चोक कर गई थी।

वहीं अगर अफरीदी द्वारा कही गई बात को अगर अमल में लाया जाता है तो पाकिस्तान की टी-20 से कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की छुट्टी हो सकती है। बता दें दोनों ही इस समय पाकिस्तान क्रिकेट की दिल और धड़कन हैं, लेकिन टी-20 में बाबर का स्ट्राइक रेट खबर लिखे जाने तक 127.81 तो वहीं रिजवान का स्ट्राइक रेट 126.62 का है।

close whatsapp