टीम इंडिया ICC ट्रॉफी हारे या जीते, सर जडेजा के स्वैग में कोई बदलाव नहीं आता है!
WTC फाइनल में ज्यादा कमाल का नहीं रहा था जडेजा का प्रदर्शन।
अद्यतन - जून 19, 2023 6:40 अपराह्न

कुछ खिलाड़ी अपने खेल से ज्यादा सोशल मीडिया के पोस्ट को लेकर खबरों में रहते हैं, उन्हीं में से एक नाम सर जडेजा का भी है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर जडेजा का सोशल मीडिया पर अलग ही स्वैग है, जो समय-समय पर देखने को मिलता है फिर चाहे टीम हारे या जीते। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
सर जडेजा थे CSK के लिए जीत के हीरो
IPL 2023 का फाइनल CSK और गुजरात के बीच खेला गया था, जहां ये खिताबी जंग इस बार आखिरी गेंद तक गई थी। वहीं इस आखिरी गेंद पर CSK टीम को जडेजा ने जीत दिलाई थी, जिसके बाद धोनी ने इस ऑलराउंडर को गले लगा लिया था। इस दौरान कप्तान धोनी थोड़े इमोशनल भी हो गए थे, लेकिन उन्होंने कैमरा देखते ही अपनी भावनाओं को छुपा लिया था। CSK अब मुंबई के बराबर खिताब जीत चुकी है, जहां दोनों टीमों के पास 5-5 बार IPL खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। जिसे तोड़ने के लिए बाकी टीम को आगामी सीजन में काफी ज्यादा मेहनत करनी होगी अब।
घोड़ों से खास लगाव है सर जडेजा का
*WTC फाइनल में ज्यादा कमाल का नहीं रहा था जडेजा का प्रदर्शन।
*लेकिन इस खिलाड़ी को टीम इंडिया की हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।
*हाल ही में अपने घोड़े के साथ जडेजा ने एक तस्वीर की है शेयर।
*लंबे समय से इस खिलाड़ी को है घोड़े रखने का शौक।
सर जडेजा की घोड़े के साथ वाली तस्वीर
जडेजा का एक वीडियो वीडियो हुआ था काफी वायरल
IPL 2023 का खिताब जीतने के बाद जडेजा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जहां मैदान पर एंट्री करते हुए जडेजा की वाइफ ने उनके पैर छुए थे और फैन्स को ये काम काफी ज्यादा ही पसंद आया था। हाल में इस खिलाड़ी ने अपनी वाइफ के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो IPL के समय की है।