Ashes 2023: कोशिश के पूरे 100 नंबर, लेकिन कैच पूरा नहीं कर पाए मार्नस लाबुशेन
यह सब हुआ इंग्लैंड की दूसरी पारी के 55वें ओवर में।
अद्यतन - Jun 19, 2023 9:04 pm

इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन में एशेज 2023 का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। खेल के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने लगभग ओली रॉबिंसन का काफी अच्छा कैच पकड़ लिया था। यह सब हुआ इंग्लैंड की दूसरी पारी के 55वें ओवर में। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी जोश हेजलवुड कर रहे थे जबकि बल्लेबाजी ओली रॉबिंसन कर रहे थे।
इसी ओवर की पहली गेंद पर जोश हेजलवुड ने ओली रॉबिंसन को छोटी गेंद फेंकी। इस गेंद से बचने के लिए ओली रॉबिंसन झुके लेकिन गेंद उनके गल्व से लग गई। मार्नस लाबुशेन बल्लेबाज के लेफ्ट साइड खड़े हुए थे जहां उन्होंने गेंद को काफी अच्छी तरह से पकड़ा। हालांकि जब रीप्ले देखा गया तो पता चला कि गेंद पहले जमीन पर लगी है और उसके बाद मार्नस लाबुशेन ने कैच पकड़ा।
Whi this Not out . The way labuschagne was celebrating, it shows the great sportsmanship of Aussies 😂. @ShubmanGill pic.twitter.com/PgYdwIyase
— niraj kumar (@nirajku1234) June 19, 2023
मुकाबला काफी रोमांचक स्थिति में पहुंचा
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी पहली पारी को 393 रन पर आठ विकेट पर घोषित कर दिया। इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में जो रूट ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 152 गेंदों में सात चौके और 4 छक्कों की मदद से 118 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली।
जॉनी बेयरस्टो ने जो रूट का काफी अच्छा साथ दिया और 78 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 386 रन बनाए। टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 321 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्कों की मदद से 141 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा एलेक्स कैरी ने 99 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 50 रनों का योगदान दिया।
इस 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज को दोनों ही टीमें अपने नाम करना चाहेगी। फिलहाल यह मैच काफी रोमांचक स्थिति पर पहुंच चुका है। पहले टेस्ट में कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी यह कहना भी मुश्किल है लेकिन खेल का पांचवा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। दोनों एक दूसरे के ऊपर हावी होना चाहेगी।