Ashes 2023: उस्मान ख्वाजा को ओली रॉबिन्सन के स्लेज करने के बाद नासिर हुसैन ने जारी की कड़ी चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: उस्मान ख्वाजा को ओली रॉबिन्सन के स्लेज करने के बाद नासिर हुसैन ने जारी की कड़ी चेतावनी

नासिर हुसैन ने कहा रॉबिन्सन को अपनी इस हरकत के जवाबी हमले के लिए तैयार रहना चाहिए!

Nasser Hussain and Ollie Robinson. (Image Source: Twitter)
Nasser Hussain and Ollie Robinson. (Image Source: Twitter)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले Ashes 2023 टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को स्लेज कर दिया था, जिसे लेकर इस समय काफी बवाल मचा पड़ा है।

अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इस मुद्दे पर अपनी राय देते हुए ओली रॉबिन्सन को चेतवानी दी और कहा कि स्टार तेज गेंदबाज को एशेज 2023 के दौरान अपनी इस हरकत का भुगतान करना पड़ सकता है, और उसे इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

Ollie Robinson की गालियों का शिकार हुए उस्मान ख्वाजा

आपको बता दें, ओली रॉबिन्सन ने बेन स्टोक्स द्वारा उस्मान ख्वाजा पर दबाव बनाने के लिए सर्कल के अंदर 6 फील्डरों को तैनात करने के बाद एक बेहतरीन यॉर्कर फेंकी और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर गेंद से चूक गए और उनका ऑफ स्टंप उखड़ गया। जिसके बाद रॉबिन्सन ने आक्रामकता से ख्वाजा की देखकर कुछ अपशब्द कहे, जिसके कारण उनकी काफी आलोचना हो रही है।

यहां पढ़िए: Ollie Robinson ने उस्मान ख्वाजा को स्लेज करने के बाद दिया चौंकाने वाला बयान

इस बीच, नासिर हुसैन ने कहा रॉबिन्सन को अपनी इस हरकत के जवाबी हमले के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया इस घटना को नहीं भूलेगा, और शायद इसी मैच में उसे इसका स्वाद चखने को मिल जाए!

“ऑस्ट्रेलियाई उसे छोड़ेंगे नहीं”: नासिर हुसैन

नासिर हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा: “मैंने बेन स्टोक्स से ओली रॉबिन्सन के बारे में बात की थी और कहा था कि ‘हम एशेज 2023 में ऑस्ट्रेलिया को हराने जा रहे हैं’। इस दौरान हमने उसे लगभग अपना ग्लेन मैकग्राथ मान लिया था। लेकिन अंत में बेन ने कहा, ‘यह ओली है, और ओली ही ठीक है। वह एक बेहद ही कॉंफिडेंट क्रिकेटर है।’

हम उस तरह की स्लेजिंग हमारे युग में करना पसंद करते जब ऑस्ट्रेलियाई इंग्लैंड आते थे, और हम सभी डरपोक थे और वे हम पर मानसिक तौर पर हमला करते थे। लेकिन आपको अपने शब्दों की भरपाई करनी पड़ती है। जब ओली बल्लेबाजी करने के लिए आएगा, तो उसे भी स्लेज होना पड़ सकता है, जिसकी पूरी संभावना है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई उसे छोड़ेंगे नहीं।”

close whatsapp