हर दिन के साथ स्टाइलिश होते जा रहे हैं हार्दिक पांड्या, इस बार तो फिल्मी हीरो बन गया ये खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

हर दिन के साथ स्टाइलिश होते जा रहे हैं हार्दिक पांड्या, इस बार तो फिल्मी हीरो बन गया ये खिलाड़ी

हार्दिक के नए सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सनसनी।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

विराट कोहली के बाद हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, उनकी स्टाइलिश तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आती है और आज-कल वो परिवार के साथ रील वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में हार्दिक ने आज भी एक नया पोस्ट शेयर किया है, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया है।

टीम इंडिया के अगले कप्तान हो सकते हैं हार्दिक

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अभी तक कोई बड़ा खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है, वहीं WTC फाइनल हारने के बाद से हिटमैन की कप्तानी पर निशाना साधा जा रहा है। ऐसे में टीम इंडिया की कप्तानी में बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां इस रेस में हार्दिक पांड्या सबसे आगे चल रहे हैं और काफी बार हार्दिक टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। साथ ही उनकी कप्तानी में गुजरात ने डेब्यू करते ही IPL का खिताब अपने नाम कर लिया था।

हार्दिक पांड्या तो सोशल मीडिया पर विराट को टक्कर दे रहे हैं

*हार्दिक के नए सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सनसनी।
*ऑलराउंडर ने अपनी 2 नई तस्वीरें की हैं इस बार पोस्ट।
*अतरंगी जैकेट के साथ काफी स्वैग में नजर आ रहे हैं हार्दिक।
*इस बार फैन्स को भी पसंद आया है पांड्या का ये अवतार।

आज ये 2 तस्वीर पोस्ट की थी हार्दिक ने

ऑलराउंडर की शादी का वीडियो हुआ था काफी वायरल

कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या ने  2 अलग-अलग रीति रिवाज से शादी की थी, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। वहीं इन दिनों एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जूता चुराई रस्म के लिए हार्दिक से 1 लाखों की रकम मांगी गई थी। लेकिन हार्दिक ने सभी को खुश करते हुए 1 लाख की जगह 5 लाख दे दिए।

जूता चुराई रस्म का ये वीडियो अब आया है सामने

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp