कानपुर में क्रिकेट मैच के दौरान हुआ खून खराबा, 14-वर्षीय लड़के की गला घोंट कर की गई हत्या - क्रिकट्रैकर हिंदी

कानपुर में क्रिकेट मैच के दौरान हुआ खून खराबा, 14-वर्षीय लड़के की गला घोंट कर की गई हत्या

पीड़ित के परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी से पहले शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

Bat and Ball. (Photo Source: Getty Images)
Bat and Ball. (Photo Source: Getty Images)

भारत के उत्तर प्रदेश के एक शहर कानपुर से एक भयावह घटना सामने आई है, जहां क्रिकेट खेलते हुए एक युवक ने दूसरे युवा लड़के का खून कर दिया और अब वो फरार है। दरअसल, गली क्रिकेट खेलते हुए एक 17-वर्षीय युवक ने 14-वर्षीय लड़के का गला घोंट कर हत्या कर दी, सिर्फ इसलिए कि उसने एक मैच के दौरान उसे आउट कर दिया था।

यह घटना 20 जून को कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र के रहटी डेरा गांव में घटित हुई और पीड़ित लड़के की वहीं मैदान पर मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अपने भाई के साथ फरार हैं, जिसने उसे यह जुर्म करने में मदद की। कथित तौर पर, आरोपी 14-वर्षीय लड़के द्वारा आउट किए जाने से भन्ना गया था, जिसके बाद 17-वर्षीय आरोपी ने पिच छोड़ने से इनकार कर दिया, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

खेल खेल में कानपुर में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

इसके बाद, आरोपी ने अपने भाई को बुला लिया और फिर लड़ाई और बढ़ गई और दोनों ने उस 14-वर्षीय लड़के को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों ने पीड़ित की जमकर पिटाई करने के बाद उसे फर्श पर पटक दिया और उसका गला घोंट दिया। इस घटना की सूचना वहां मौजूद अन्य लड़कों ने पीड़ित के परिवार को दी, और फिर वे उसे घाटमपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यहां पढ़िए: CSK के CEO काशी विश्वनाथन का बड़ा खुलासा, कहा- धोनी ने फाइनल मुकाबले तक अपनी चोट को लेकर….

आरोपी की तलाश है जारी

जैसे ही पीड़ित के परिजन शव लेकर घर लौटे, स्थानीय कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह पहुंचे और पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर जाने की इजाजत मांगी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी से पहले शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

हालांकि, पीड़ित का परिवार चार घंटे से अधिक समय तक समझाने बुझाने के बाद आखिरकार शव को पोस्टमार्टम के लिए देने के लिए राजी हुआ और घाटमपुर कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई। ACP दिनेश शुक्ला ने कहा, “इस मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। अपराध में शामिल आरोपी और उसके भाई को हिरासत में लेने के लिए तलाश जारी है।”

close whatsapp