कुलदीप यादव का भी सोशल मीडिया में लगता है ज्यादा मन, कुछ भी कर रहे हैं अब पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

कुलदीप यादव का भी सोशल मीडिया में लगता है ज्यादा मन, कुछ भी कर रहे हैं अब पोस्ट

सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी पोस्ट के लिए जाने जाते हैं कुलदीप।

Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)
Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)

सोशल मीडिया टीम इंडिया के खिलाड़ियों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है, कुलदीप यादव का नाम भी उन खिलाड़ियों में शामिल है जो सोशल मीडिया की दुनिया में बने रहते हैं। स्पिन गेंदबाज के पोस्ट भी थोड़े अलग होते हैं, साथ ही इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है यादव के नए पोस्ट पर।

फुटबॉल का भी क्रेज है कुलदीप यादव को

जी हां, क्रिकेट के साथ-साथ कुलदीप यादव फुटबॉल के भी दीवाने हैं, जिसका सबूत उनका पूरा का पूरा सोशल मीडिया देता है। वहीं कई बार ये खिलाड़ी फुटबॉल के मैच देखने विदेश भी जाता है, साथ ही यादव इंस्टा लाइव पर काफी बार अपने फैन्स से फुटबॉल को लेकर भी बात करते हुए देखे गए हैं।

ये कैसी तस्वीर पोस्ट कर दी कुलदीप यादव ने?

*सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी पोस्ट के लिए जाने जाते हैं कुलदीप।
*इसी कड़ी में कुलदीप यादव ने अपनी कुछ नई तस्वीर की हैं पोस्ट।
*काफी अलग अंदाज में यादव ने इस तस्वीरों को क्लिक करवाया है।
*तो फैन्स ने भी कमेंट बॉक्स में की कुलदीप की जमकर तारीफ।

कुलदीप यादव का अतरंगी सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

ये खिलाड़ी किसी मॉडल से कम नहीं हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

टेस्ट क्रिकेट में नहीं मिलते कुलदीप यादव को ज्यादा मौके

कुलदीप यादव कई सालों से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट में आज तक काफी कम मौके दिए गए हैं। जहां यादव ने अपने करियर में कुल अभी तक 8 टेस्ट मैच ही खेले हैं, वहीं आखिरी टेस्ट उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2022 में खेला था और उसमें वो मैन ऑफ द मैच भी रहे थे। लेकिन अगले ही टेस्ट के लिए उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, जिसकी काफी ज्यादा आलोचना हुआ थी। दूसरी ये खिलाड़ी IPL में अब दिल्ली टीम से खेलता है और पहले वो KKR का हिस्सा थे।

हां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp