विराट कोहली से काफी जलते हैं गौतम गंभीर- पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
अहमद शहजाद ने कहा कि, मुझे ऐसा लगा कि गौतम गंभीर जलन की वजह से ऐसा कर रहे थे।
अद्यतन - Jun 23, 2023 3:56 pm

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया मुकाबला शायद ही कोई फैन भूल पाएगा। दरअसल इस मुकाबले में RCB के खिलाड़ी विराट कोहली और LSG के मेंटोर गौतम गंभीर के बीच मैदान पर ही काफी बहस देखने को मिली। दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ।
इस वीडियो पर फैंस के साथ साथ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहज़ाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि गौतम गंभीर विराट कोहली से काफी जलते हैं। साथ ही उनका कहना था कि, गंभीर कोहली के साथ विवाद करना चाहते थे।
गौतम गंभीर विराट कोहली से जलते हैं- अहमद शहजाद
बता दें नादिर अली पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए अहमद शहजाद ने कहा कि, एक दर्शक के तौर पर, एक स्पोर्ट्सपर्सन के तौर पर, इस विवाद ने मेरी फीलिंग्स को बहुत दुख पहुंचाया है। मुझे ऐसा लगा कि गौतम गंभीर जलन की वजह से ऐसा कर रहे थे। देखकर तो ऐसा लग रहा था कि वो कुछ होने का इंतजार कर रहे थे ताकि वो विराट कोहली के साथ विवाद कर पाए।
इसके साथ ही उनका कहना था कि,कभी-कभी हीट ऑफ द मोमेंट में ऐसा हो जाता है लेकिन गौतम गंभीर अपने देश के सबसे बड़े प्लेयर से क्यों लड़ने चले गए? समझ नहीं आया। उन्होंने कहा कि, ये सब देखना वाकई बहुत दुखद था। मैं समझ सकता हूं कि कोहली और अफ़ग़ानिस्तान के प्लेयर (नवीन-उल-हक़) के बीच लड़ाई हुई क्योंकि हीट ऑफ द मोमेंट में ऐसा हो जाता है।
अहमद शहज़ाद ने आगे कहा कि, लेकिन मैं ये नहीं समझ पाया कि गौतम गंभीर ने अपने देश के सबसे बड़े प्लेयर के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया। बता दें 1 मई को खेले गए मैच में विराट कोहली, गौतम गंभीर और नवीन-उल-हक़ मैच के बाद ये तीनों ही आपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद यह विवाद थमने का नाम नहीं लिया।