IPL 2023, CSK vs GT: ऋतुराज गायकवाड़ की 92 रनों की पारी हुई बेकार, गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023, CSK vs GT: ऋतुराज गायकवाड़ की 92 रनों की पारी हुई बेकार, गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया 

मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदों में तूफानी 92 रन बनाए

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter)
Gujarat Titans (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, CSK vs GT: आईपीएल 2023 के पहले मैच में आज 31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स का सामना हुआ। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए, इस मैच में गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हरा कर, टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत की है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ ने 92 रनों की पारी की बदौलत 178 रन बनाए, पर गुजरात ने इस टारगेट को 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। साथ ही बता दें कि मैच को गुजरात को जिताने में फिरकी गेंदबाज राशिद खान ने गेंद और बल्ले से बहुमूल्य योगदान दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। मैच में चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदों 92 रनों की शानदार पारी खेली, अपनी इस पारी के दौरान गायकवाड़ ने 4 चौके और 9 छक्के लगाए।

इसके अलावा मोइन अली ने 23 तो शिवम दूबे ने 19 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ गेंदबाजी गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ को 2-2 विकेट मिले, तो एक विकेट जोशुआ लिटिल को भी मिला।

तो वहीं चेन्नई से मिले 179 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि एक समय गुजरात को मैच में 2 ओवर में 20 रनों की जरूरत थी, पर राशिद खान के 3 गेंदों में 10 रनों की पारी ने, मैच को गुजरात की ओर झुका दिया। गेंदबाजी में चेन्नई की ओर से राजवर्धन हंगरकेकर ने 4 और तुशार देशपांडे व रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

गुजरात की जीत के बाद फैंस के रिएक्शन

close whatsapp