'Shame On You BCCI....'- टेस्ट टीम में नहीं मिली सरफराज खान को जगह, तो मैनेजमेंट पर बुरी तरह भड़के फैंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘Shame On You BCCI….’- टेस्ट टीम में नहीं मिली सरफराज खान को जगह, तो मैनेजमेंट पर बुरी तरह भड़के फैंस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 12 जुलाई से खेली जाएगी।

Sarfaraz Khan (Photo Source: Twitter)
Sarfaraz Khan (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम (Team India) जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए तैयार है। जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने आज टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि वेस्टइंडीज दौरे में सरफराज खान को भारतीय टीम से बुलावा आ सकता है।

लेकिन बीसीसीआई ने जहां यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया है। वहीं मैनेजमेंट ने सरफराज खान को नजरअंदाज किया है। बीसीसीआई के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हैं शानदार रहा है सरफराज खान का प्रदर्शन

टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र शुरू हो चुका है। टीम इंडिया अगली ट्रॉफी को जीतने के लिए अभी से अपनी रणनीतियां बनाना शुरू करेगी। जिसके चलते ही ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। सरफराज खान घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं।

इस साल रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान ने 6 मैचों में 93 के औसत से 556 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं सरफराज खान के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो सरफराज खान ने 37 मैचों की 54 पारियों में 79.65 के औसत से 3505 रन बनाए हैं। इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद सरफराज खान का चयन ना होना मैनेजमेंट के फैसले पर फिर से कई सवाल खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़ें-  WI vs IND 2023: Mukesh Kumar को ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल; एक क्लिक में जानिए किन स्टार प्लेयर्स ने की टीम में वापसी

यहां देखें सरफराज खान के टेस्ट स्क्वॉड से बाहर रहने पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/arbab_official_/status/1672203953550036992?s=20

https://twitter.com/Nikhil_Rams/status/1672210392821661697?s=20

वेस्टइंडीड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यश्सवी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी

 

close whatsapp