टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप 2023 से बाहर हुए केएल राहुल! - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप 2023 से बाहर हुए केएल राहुल!

एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

KL Rahul (Photo Source: Twitter)
KL Rahul (Photo Source: Twitter)

 टीम इंडिया (Team India) इस साल दो बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली है। वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में आयोजित किया जाएगा। वहीं एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी हुई है। क्योंकि जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी चोटिल है।

यह खिलाड़ी कब तक मैदान में वापसी कर पाएंगे? इसे लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि केएल राहुल एशिया कप से बाहर हो सकते हैं।

वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं केएल राहुल

भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल को लंबे समय से लगातार चोट का सामना करना पड़ रहा है। चोट से जूझने के बाद केएल राहुल पिछले साल एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा था।

आईपीएल 2023 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान केएल राहुल चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। सर्जरी से गुजरने के बाद केएल राहुल ने रिहैब की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल एशिया कप से बाहर हो सकते हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल को पूरी तरह से फिट होने में समय लगने वाला है। एशिया कप से बाहर होने के बाद अब वर्ल्ड कप में केएल राहुल की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। केएल राहुल के बाहर होने के बाद संजू सैमसन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इशान किशन भी केएल राहुल को रिप्लेस करने के लिए दावेदार माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े- ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी को टीम में मिलना चाहिए लगातार मौका- इरफान पठान

अभ्यास मैच खेलेंगे जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह पिछले साल एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बने थे। जसप्रीत बुमराह वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं, लेकिन मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।

खबरों के मुताबिक जसप्रीत बुमराह इस वक्त 70 प्रतिशत रूप से फिट है और वह आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह बैंगलोर में अभ्यास मैच खेलते हुए नजर आएंगे। जिसके बाद काफी सारी चीजें साफ हो जाएंगी।

close whatsapp