उनकी जगह मैं उस परिस्थिति में होता तो मैदान पर नहीं जाता- इशांत शर्मा ने विराट कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

उनकी जगह मैं उस परिस्थिति में होता तो मैदान पर नहीं जाता- इशांत शर्मा ने विराट कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा

इशांत शर्मा ने कहा कि , मैंने उनके सभी फेज देखे हैं, उन्होंने अपने करियर में बड़े लेवल पर बदलाव किया है।

Ishant Sharma And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Ishant Sharma And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने हाल ही में विराट कोहली को लेकर खुलासा किया है। दरअसल उन्होंने विराट कोहली के जीवन के सबसे कठिन दौर को याद किया और कहा कि उन्होंने जो किया वो मैं कभी नहीं कर पाता। उन्होंने यह खुलासा अपने यूट्यूब चैनल पर किया है।

दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए इशांत ने बताया कि, विराट कोहली के पिता के निधन के बाद कैसे वह (विराट कोहली) खेलने के लिए मैदान पर उतरे और अपनी टीम को जीत भी दिलाई। साथ ही उन्होंने कोहली की बेहतरीन प्रदर्शन की जमकर तारीफ भी की। बता दें इशांत शर्मा ने कहा कि, जिस दिन विराट कोहली के पिता का निधन हुआ, वह अकेले और बहुत उदास थे, उन्हें नहीं पता था कि कैसे प्रतिक्रिया दें।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी की और 17 साल की उम्र में मैच जीत लिया। आज तक मुझे समझ नहीं आया कि अगर मेरे साथ ऐसा होता तो कैसे होता? मुझे लगता है मैं मैदान पर नहीं गया होता।

विराट ने अपने करियर में बड़े लेवल पर बदलाव किया है- इशांत शर्मा 

इसके साथ ही इशांत शर्मा ने कोहली के लाइफ के अन्य फेज को भी याद किया और बताया कि, भारत का यह स्टार बल्लेबाज अपने करियर में महत्वपूर्ण बदलावों से गुजरा है। दरअसल उन्होंने कहा कि , मैंने उनके सभी फेज देखे हैं। पार्टी से लेकर टैटू तक, फिटनेस फ्रीक से लेकर एक टॉप परफॉर्मर तक, उन्होंने अपने करियर में बड़े लेवल पर बदलाव किया है।

इशांत शर्मा ने आगे कहा कि, उन्हें (विराट कोहली) पार्टियों का बहुत शौक था और कोलकाता में एक टूर्नामेंट के दौरान भी उन्होंने पूरी रात पार्टी की लेकिन अगले दिन ही उन्होंने 250 रन बना डालें। वह पिछले दिन नाबाद रहे थे और हम अंडर-19 क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। बता दें इशांत शर्मा और विराट कोहली अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत से ही बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को अंडर-17 के दिनों से जानते हैं और दिल्ली और भारत के लिए भी एक साथ खेल चुके हैं।

यहां पढ़े: सीनियर खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में नहीं देना चाहिए मौका- सुनील गावस्कर 

close whatsapp