Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की इवनिंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 26- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 26 जून 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

Kane Williamson Suryakumar Yadav Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)
Kane Williamson Suryakumar Yadav Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)

1. दूसरे टेस्ट से पहले नासिर हुसैन ने इंग्लैंड के प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज (Ashes Series) का दूसरा टेस्ट मैच 28 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, टीम दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी नासिर हुसैन का कहना है कि मोईन अली की उंगली में चोट है, और लॉर्ड्स स्पिन सहयोगी मैदान नहीं है। ऐसे में इंग्लैंड के प्लेइंग 11 में मार्क वुड और क्रिस वोक्स में से कोई एक मोईन अली को रिप्लेस कर सकते हैं।

2. आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की असफलता पर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी

टीम इंडिया ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी, तब से टीम इंडिया के लिए आईसीसी खिताब का सूखा जारी है। आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की लगातार असफलता पर बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि, भारत के लिए हर कोई समान प्रयास नहीं कर रहा है। भारतीय बल्लेबाज बड़े मंच पर कमाल दिखा पाने में असफल हो रहे हैं। जो आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के हार का कारण है।

3. वनडे वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा बनेंगे केन विलियम्सन

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियम्सन आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए पहले मैच में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। केन विलियम्सन ने वापसी के लिए रिहैब की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक केन विलियम्सन वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। लेकिन हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने केन विलियम्सन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वो जिम में ट्रेनिंग कर रहे हैं। साथ ही बोर्ड ने लिखा है कि वो शत-प्रतिशत फिट नहीं है लेकिन बहुत जल्द नेट्स में वापसी करते हुए नजर आएंगे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. सूर्या के टेस्ट करियर को लेकर आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई। टेस्ट स्क्वॉड में चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। सूर्या को टीम में जगह ना देने का फैसला हर किसी की समझ से परे हैं। जिस पर क्रिकेट कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि, उन्हें समझ नहीं आता कि सूर्या को टेस्ट टीम में मौका क्यों नहीं दिया गया? इसके साथ ही उन्होंने अर्शदीप सिंह की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल किए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने वानिंदु हसरंगा

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले मैच में आयरलैंड के खिलाफ हसरंगा ने 10 ओवर में 79 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने वर्ल्ड क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच डाला है। दरअसल हसरंगा वनडे क्रिकेट में लगातार तीन मैचों में पांच विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. राजस्थान रॉयल्स को लेकर यशस्वी जायसवाल ने दिया बड़ा बयान

भारतीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज दौरे के टेस्ट स्क्वॉड में टीम में जगह मिली है। यशस्वी जायसवाल जल्द ही भारत के लिए डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं। इसी बीच यशस्वी ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। यशस्वी का कहना है कि, सबसे पहली चीज मेरे लिए क्रिकेट है और उसी में मैं फोकस कर रहा हूं। मुझे इस मामले में राजस्थान रॉयल्स ने काफी सपोर्ट किया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. सुरेश रैना ने करियर के बुरे दौर को किया याद

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने हाल ही में अपने करियर के बुरे दौर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुरेश रैना ने अपने फिजिकल इंजरी को लेकर कहा कि, जब मैं चोटिल हुआ तो फिजिकल इंजरी से ज्यादा मेरे मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा। दरअसल मैं अपने दोस्त अली के घर लखनऊ गया क्योंकि अगर मैंने अपने माता-पिता को बताया होता तो उन्हें बड़ा झटका लगता। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताजा खबरें

8. क्लाइव लॉयड के अनुसार खिलाड़ियों को सिर्फ खेलना चाहिए आईपीएल

क्रिकेटर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ दूसरे देशों के फ्रेंचाइजी लीगों का भी हिस्सा बनते हैं। आईपीएल और फ्रेंचाइजी लीगों का हिस्सा बनने के लिए कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय दौरे भी छोड़ने को तैयार हो जाते हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्लाइव लॉयड का कहना है कि हर एक खिलाड़ी का हक है कि वो ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाए। और अगर खिलाड़ियों को आईपीएल जैसे लीग खेलकर पैसे मिल रहे हैं तो इसमें बुरा कुछ नहीं है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. क्या रिंकू सिंह बनेंगे कोलकाता नाइट राइडर्स के अगले कप्तान

कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 के सीजन में शानदार खेल दिखाया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के ओनर और बॉलीवुड किंग रिंकू सिंह की तारीफ करने से पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में एक ट्वीटर यूजर ने बॉलीवुड सुपरस्टार से पूछा, “#AskSRK KKR का बच्चा रिंकू सिंह के बारे में एक शब्द? #AskSRK @iamsrk।” जिस पर बॉलीवुड के किंग खान ने बिल्कुल सिक्सर लगाते हुए जवाब में कहा, “रिंकू बच्चा नहीं, बाप है!!” (यहां पढ़िए पूरी खबर)

10. चयनकर्ताओं पर फिर भड़ास निकाल रहे हैं सुनील गावस्कर

भारत को हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद से ही रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को लेकर चयनकर्ताओं पर सवाल उठाया है। दरअसल उनका कहना है कि, चयनकर्ताओं को रोहित शर्मा से बात करनी चाहिए थी। क्या चयनकर्ताओं ने WTC फाइनल के बाद कोई मीटिंग की, नहीं उन्होंने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

close whatsapp