Ashes 2023: क्या चोटिल Moeen Ali लॉर्ड्स टेस्ट में खेलेंगे? Ollie Pope ने शेयर की बड़ी अपडेट
ओली पोप ने उंगली में चोट को लेकर मोईन अली के प्रति अपनी सहानुभूति जताई।
अद्यतन - जून 27, 2023 1:42 अपराह्न

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर Moeen Ali ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी Ashes 2023 के लिए अपने टेस्ट रिटायरमेंट से बाहर आए और सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में खेलने का भी मौका मिला।
इंग्लैंड के दिग्गज ऑफ-स्पिनर ने पहली पारी में 33 ओवर फेंके और दो विकेट लिए। लेकिन पहले एशेज 2023 टेस्ट के दूसरे दिन मोईन की उंगली पर छाला पड़ गया और वह बॉउंड्री लाइन के पास अपनी चोटिल उंगली पर स्प्रे लगाते हुए नजर आए, जिसके बाद उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया था।
Moeen Ali का लॉर्ड्स टेस्ट में खेलना अभी तय नहीं है
जिसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर ने एजबेस्टन में दूसरी पारी में केवल 14 ओवर डाले और एक विकेट लिया, वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम को इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो विकेट की मात झेलनी पड़ी। इस बीच, 28 जून से आइकोनिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहे दूसरे एशेज 2023 टेस्ट से पहले ओली पोप ने उम्मीद जताई कि मोईन अली इस मैच से पहले पूरी फिटनेस हासिल कर लेंगे और टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
यहां पढ़िए: पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने दिया दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को जीत का मूल मंत्र
पोप ने उंगली में चोट को लेकर अनुभवी क्रिकेटर के प्रति अपनी सहानुभूति भी जताई। आपको बता दें, अनुभवी स्पिनर ने 26 जून को अपने साथियों के साथ लॉर्ड्स में अभ्यास किया और नेट्स में गेंदबाजी करते हुए उन्हें को दिक्कत भी नहीं हुई, जो इंग्लैंड के लिए अच्छे संकेत हैं।
Moeen Ali के साथ अच्छा नहीं हुआ: ओली पोप
ओली पोप ने BBC के हवाले से कहा: “मोईन अली के साथ जो हुआ वह बहुत खेदजनक था। मुझे लगता है कि वह अभी ठीक हैं। मुझे उम्मीद है कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने अपना अच्छे से ख्याल रखा है और वह लॉर्ड्स में खेलने के लिए फिट है। ईमानदारी से कहूं तो लॉर्ड्स टेस्ट में मोईन का हिस्सा लेना इस पर निर्भर करता है कि विकेट कैसा है। हम जानते हैं कि लॉर्ड्स की पिच कभी-कभी स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल होती है, लेकिन हमने पिछले साल जैक लीच को गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करते देखा है, इसलिए यह एक बढ़िया विकल्प है।”
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें