ENG vs AUS 2nd Test, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है मैच
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मैच 28 जून से खेला जाएगा।
अद्यतन - जून 29, 2023 11:31 पूर्वाह्न

एशेज सीरीज (Ashes Series) का दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच 28 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उस्मान ख्वाजा के (65 रन) और पैट कमिंस के (44 रन) की नाबाद पारी के बल पर दो विकेट से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने पहली पारी 393 रनों पर घोषित कर दी थी। जो रूट ने (118 रन) और जॉनी बेयरस्टो ने (78 रन) की पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 386 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। उस्मान ख्वाजा ने 141 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। पैट कमिंस और नाथन लियोन की शानदार गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड दूसरी पारी में 273 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी वहीं इंग्लैंड वापसी करना चाहेगी।
ENG vs AUS मैच जानकारी (Match Details)-
मैच- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट
दिन और समय- 28 जून से 2 जुलाई, दोपहर 3ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव एप
(ENG vs AUS) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी के लिए भी बेहतर मानी जाती है। टेस्ट मैच के पहले दो दिनों के दौरान लॉर्ड्स की सतह स्विंग और तेज गेंदबाजों को मदद करेगी। तीसरे दिन से पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो जाएगी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 300 है।
(ENG vs AUS) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड(Head to Head):
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 357 मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 151 और इंग्लैंड ने 110 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 96 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
ENG vs AUS) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वॉड:
इंग्लैंड (England):
बेन डकेट, जैक क्रॉर्ली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिनसन, जेम्स एंडरसन, डेनियल लॉरेंस, जोश टंग, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, क्रिस वोक्स
ऑस्ट्रेलिया (Australia):
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, टॉड मर्फी, जोश इंग्लिश, मेट रेनशॉ, मार्कस हैरिस
(ENG vs AUS) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
इंग्लैंड (England):
जो रूट, बेन डकेट, ओली पोप, जैक क्रॉली, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोश टंग, ओली रॉबिनसन
ऑस्ट्रेलिया (Australia):
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन
यहां देखें- England vs Australia 2nd Test Live Score
(ENG vs AUS Best Performers) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
जो रूट:
जो रूट ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में (118 रन) और दूसरी पारी में (46 रन) बनाए थे। जो रूट दूसरे टेस्ट मैच में भी अपना फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आएंगे।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
स्टुअर्ट ब्रॉड:
स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली इनिंग में 3 विकेट और दूसरी इनिंग में भी 3 विकेट लिए थे। स्टुअर्ट ब्रॉड लॉर्ड्स के मैदान में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतते हुए नजर आएगी।