अब किस्मत के भरोसे है वेस्टइंडीज, ऐसे कर सकते हैं वनडे वर्ल्ड कप 2023 में क्वालीफाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब किस्मत के भरोसे है वेस्टइंडीज, ऐसे कर सकते हैं वनडे वर्ल्ड कप 2023 में क्वालीफाई

क्वालीफायर के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज और श्रीलंका को टॉप 2 का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

West Indies Team (Image Source: Getty Images)
West Indies Team (Image Source: Getty Images)

1975 और 1979 वर्ल्ड कप की विजेता वेस्टइंडीज का प्रदर्शन पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी खराब रहा है। टीम के खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। इस समय वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के सुपर 6 में 0 अंक के साथ जाएगी।

29 जून से वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के सुपर 6 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। वेस्टइंडीज का टॉप 2 में फिनिश करना और वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। क्वालीफायर के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज और श्रीलंका को टॉप 2 का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि अब वेस्टइंडीज के लिए चीजें बहुत ही मुश्किल हो गई है।

सबसे अच्छी बात यह है कि वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप में अभी भी अपनी जगह बना सकती है लेकिन उन्हें काफी मुश्किल परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। टीम के प्रदर्शन को देखते हुए तमाम लोगों का यही मानना है कि इस बार वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं हो पाएगी लेकिन अभी कुछ भी कहा जाना बहुत ही मुश्किल है।

अपने अगले तीन मुकाबले वेस्टइंडीज को जीतना बेहद जरूरी

वेस्टइंडीज को क्वालिफिकेशन के लिए सबसे पहले अपने आने वाले तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी होगी, हालांकि उसके बाद भी उन्हें बाकी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर होना होगा। सबसे पहली बात यह है कि वेस्टइंडीज यही दुआ कर रही होगी कि श्रीलंका और जिंबाब्वे अपने तीन मुकाबलों में से दो में हार दर्ज करें।

अगर इन दोनों टीमों के साथ ऐसा होता है तब भी वेस्टइंडीज को नेट रन रेट उनसे बेहतर रखना बेहद जरूरी है। यही नहीं वेस्टइंडीज को नीदरलैंड और ओमान से भी अपना नेट रन रेट बेहतर करना होगा। वेस्टइंडीज अगर नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीत जाती तो शायद वो आज इस परिस्थिति में ना होती।

एक और तरीका यह है कि अगर जिंबाब्वे अपने सुपर 6 के सभी मुकाबले हार जाती है और श्रीलंका को वेस्टइंडीज हरा देती है तो भी टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपनी जगह बना सकती है। ओमान को फिर सिर्फ दो मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी और स्कॉटलैंड और नीदरलैंड को 1-1। अगर ऐसा होता है तो श्रीलंका 8 अंकों के साथ फिनिश करेगी, वेस्टइंडीज 6 अंकों के साथ और बाकी सभी टीमें 4 अंकों के साथ।

close whatsapp