वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के सुपर 6 मुकाबलों की ICC ने की पुष्टि - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के सुपर 6 मुकाबलों की ICC ने की पुष्टि

जिंबाब्वे और श्रीलंका सुपर 6 में 4-4 अंकों के साथ पहुंचेंगे जबकि स्कॉटलैंड और नीदरलैंड अगले स्टेज में 2-2 अंकों के साथ पहुंचेंगी।

Social Media Trends
Social Media Trends

इस समय जिंबाब्वे में ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। सुपर 6 टीमों की पुष्टि हो गई है और अब इन्हीं में से कोई दो भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपनी जगह बनाएंगी।

ग्रुप A में जिंबाब्वे, वेस्टइंडीज और नीदरलैंड ने टॉप 3 की जगह पक्की की है जबकि ग्रुप B में श्रीलंका, ओमान और स्कॉटलैंड ने टॉप 3 की जगह अपने नाम किया है। अब सुपर 6 में यह टीमें उनके खिलाफ मुकाबले खेलेंगे जिनके खिलाफ उन्होंने ग्रुप स्टेज में नहीं खेला था और इसके बाद टॉप 2 टीमें पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपनी जगह पक्की करेंगी।

जिंबाब्वे और श्रीलंका सुपर 6 में 4-4 अंकों के साथ पहुंचेंगे जबकि स्कॉटलैंड और नीदरलैंड अगले स्टेज में 2-2 अंकों के साथ पहुंचेंगी। इन सभी टीमों ने ग्रुप स्टेज मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और सुपर 6 में अपनी जगह बनाई। अब आने वाले मुकाबलों में सभी टीमों को और भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 सुपर 6 और प्लेऑफ के मुकाबले

29 जून:सुपर 6: जिंबाब्वे बनाम ओमान, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब

30 जून: सुपर 6: श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब

प्लेऑफ: आयरलैंड बनाम USA, तकासिंघा क्रिकेट क्लब

1 जुलाई: सुपर 6: स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

2 जुलाई: सुपर 6: जिंबाब्वे बनाम श्रीलंका, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब

प्लेऑफ: नेपाल बनाम UAE, तकासिंघा क्रिकेट क्लब

3 जुलाई: सुपर 6: नीदरलैंड बनाम ओमान, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

4 जुलाई: सुपर 6: जिंबाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब

प्लेऑफ:7th बनाम 8th, तकासिंघा क्रिकेट क्लब

5 जुलाई: सुपर 6: वेस्टइंडीज बनाम ओमान, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

6 जुलाई: सुपर 6: स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब

प्लेऑफ: 9th बनाम 10th, तकासिंघा क्रिकेट क्लब

7 जुलाई: सुपर 6: श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

9 जुलाई: फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

भारत में यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होगा और सभी टीमें इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेजबान भारत इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की प्रबल दावेदारों में से एक है।

close whatsapp