कप्तान रोहित शर्मा अभी भी हैं छुट्टियों के मूड में, रोज लगा रहे हैं नई-नई इंस्टाग्राम स्टोरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित शर्मा अभी भी हैं छुट्टियों के मूड में, रोज लगा रहे हैं नई-नई इंस्टाग्राम स्टोरी

WTC फाइनल के बाद से क्रिकेट से दूर हैं कप्तान रोहित शर्मा।

Rohit Sharma With his Daughter (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma With his Daughter (Image Credit- Instagram)

कुछ समय पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल खेला था, जहां कप्तान रोहित शर्मा की टीम को इस खिताबी जंग में करारी हार मिली थी। उसके बाद से टीम के सभी खिलाड़ी इस हार को पीछे छोड़े घूमने निकल गए थे, इस लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल था और लगता है उनकी छुट्टियां अभी भी चल रही हैं।

कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पहले कुछ अलग ही खबर आई थी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, जिसके बाद हिटमैन को लेकर एक खबर सामने आई थी। जहां इस खबर में ये दावा किया गया था की रोहित को वेस्टइंडीज दौरे से आराम मिल सकता है, लेकिन रोहित टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं और ये हो सकता है की उन्हें टी-20 सीरीज से आराम दे दिया जाए।

क्रिकेट से दूर रोहित शर्मा बेटी के साथ वक्त बिता रहे हैं

*WTC फाइनल के बाद से क्रिकेट से दूर हैं कप्तान रोहित शर्मा।
*वहीं इन दिनों परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं कप्तान रोहित ।
*बेटी के साथ रोहित ने लगाई नई क्यूट इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में बेटी का हाथ पकड़े नजर आए हिटमैन।

रोहित शर्मा ने हाल ही में लगाई है ये इंस्टा स्टोरी

Rohit Sharma With his Daughter (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma With his Daughter (Image Credit- Instagram)

कुछ दिनों पहले बेटी के साथ क्यूट वीडियो किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

हर सीरीज है हिटमैन के लिए काफी ज्यादा अहम

काफी समय से रोहित शर्मा बल्लेबाजी में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में अब आगे आने वाली हर सीरीज में हिटमैन को पहले खुद को बल्लेबाजी में साबित करना होगा और बड़ी पारियां खेलनी होगी। साथ ही अक्टूबर महीने से शुरू हो रहे 50 ओवर वर्ल्ड कप से पहले रोहित की कप्तानी का भी टेस्ट होगा और फिर आगे उन्हें लेकर बोर्ड कुछ बड़े और कड़े फैसले कर सकता है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp