पृथ्वी शॉ ने अपने छोटे से करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, मैं उनके लिए बेहद खुश हूं: भारतीय दिग्गज खिलाड़ी का बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

पृथ्वी शॉ ने अपने छोटे से करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, मैं उनके लिए बेहद खुश हूं: भारतीय दिग्गज खिलाड़ी का बयान

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वनडे कप 2023 में शॉ की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter)
Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter)

युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज, पृथ्वी शॉ ने नॉर्थम्पटनशायर के साथ अपने पहले काउंटी कार्यकाल के दौरान शानदार प्रदर्शन कर कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के वन-डे कप टूर्नामेंट में लगातार शतक बनाए और जमकर सुर्खियां बटोरीं।

शॉ ने इस सीजन समरसेट के खिलाफ 153 गेंदों में 244 रनों की शानदार पारी खेली और सभी को प्रभावित किया। यह छठा सबसे बड़ा वन-डे स्कोर है। गौरतलब है कि, शॉ इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 150 से अधिक का स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं इससे पहले ये रिकॉर्ड चेतेश्वर पुजारा के नाम था।

पृथ्वी शॉ को लेकर आर अश्विन का हैरान करने वाला बयान

इसी बीच भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने विचार में शॉ की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। अश्विन ने कहा, “मैं पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी के लिए वास्तव में खुश हूं। उन्होंने अब तक अपने छोटे से करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। इसलिए, उनके जैसे व्यक्ति के लिए, घर से दूर इंग्लैंड में नए खिलाड़ियों को देखना उनके लिए ताज़ी हवा के झोंके जैसा होगा।”

शॉ की बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन आगे भी जारी रहा और उन्होंने डरहम के खिलाफ सिर्फ 76 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाए। उस पारी के दौरान उन्होंर 15 चौके और सात छक्के लगाए थे, जो उनकी असाधारण बल्लेबाजी क्षमता का प्रमाण है। चूंकि पृथ्वी शॉ काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं ऐसे में यह उनके करियर का अहम मोड़ साबित हो सकता है।

इसी बीच काउंटी क्रिकेट खेलने से एक खिलाड़ी में होने वाले बदलाव पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, यहां तक ​​कि यह आपके क्रिकेट को बदल सकता है। इसलिए, मैं पृथ्वी शॉ के लिए बेहद खुश हूं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शॉ उसी तरह की बल्लेबाजी फॉर्म और फिटनेस को भारतीय घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में दोहरा सकते हैं जिससे वो भारतीय टीम में वापसी कर सकें।

close whatsapp