बेन डकेट का अर्धशतक स्टीव स्मिथ के शतक पर पड़ा भारी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड काफी अच्छी स्थिति में - क्रिकट्रैकर हिंदी

बेन डकेट का अर्धशतक स्टीव स्मिथ के शतक पर पड़ा भारी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड काफी अच्छी स्थिति में

इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 61 ओवर में 4 विकेट खोकर 278 रन बना लिए हैं।

Ashes 2023 (Pic Source-Twitter)
Ashes 2023 (Pic Source-Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 61 ओवर में 4 विकेट खोकर 278 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 51 गेंदों में चार चौकों की मदद से 45 रन पर नाबाद खेल रहे हैं जबकि बेन स्टोक्स ने अभी तक 57 गेंदों में एक चौके की मदद से 17* रन बना लिए हैं।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को 2 विकेट से अपने नाम किया था। 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 416 रन बनाए। टीम की ओर से स्टीव स्मिथ ने 184 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 110 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 73 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 77 रन बनाए।

डेविड वार्नर ने 88 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 66 रन की पारी खेली जबकि मार्नस लाबुशेन ने 45 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग और ओली रॉबिंसन ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि जो रूट ने 2 विकेट अपने नाम किया। जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक-एक विकेट हासिल किया।

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड मजबूत स्थिति पर

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 278 रन बना लिए हैं और अभी भी टीम 138 रनों से पीछे है। इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 134 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 98 रन बनाए जबकि जैक क्रोली ने 48 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 48 रन का योगदान दिया। ओली पोप ने 63 गेंदों में चार चौकों की मदद से 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक मिचेल स्टार्क, कैमरुन ग्रीन, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट हासिल कर लिया है। खेल के तीसरे दिन में दोनों टीमें एक दूसरे के ऊपर हावी होना चाहेगी। इंग्लैंड की बात की जाए तो भले ही वो पहला टेस्ट हार गए हो लेकिन अभी भी वो इस टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकती है।

https://twitter.com/shubhamtrakin/status/1674474897630973952?s=20

https://twitter.com/Dhivakar_25/status/1674473987232120832?s=20

https://twitter.com/Jonathan_1867/status/1674472817990021125?s=20

https://twitter.com/PeteStones123/status/1674471985793908737?s=20

close whatsapp