Ashes 2023: Jonny Bairstow के रन आउट विवाद पर Scott Styris ने छिड़का इंग्लैंड के जख्मों पर नमक
एशेज 2023 सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 6 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा।
अद्यतन - Jul 4, 2023 12:47 pm

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेले गए जारी Ashes 2023 के दूसरे टेस्ट के दौरान एलेक्स केरी का Jonny Bairstow को रन-आउट करना क्रिकेट बिरादरी के बीच बहस का गर्म मुद्दा बन गया है।
पिछले कुछ दिनों से कई लोग तर्क दे रहे हैं कि यह खेल की भावना के विरुद्ध था और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को अपनी अपील वापस ले लेनी चाहिए थी। वहीं दूसरी ओर, कई लोगों की राय है कि एलेक्स केरी ने नियमों के तहत जॉनी बेयरस्टो को रन-आउट किया था और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
Jonny Bairstow का विकेट बना विवाद का कारण
हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और फैंस इसे बहुत बड़ा मुद्दा बना बैठे हैं, और यहां कि कई दिग्गजों ने ऑस्ट्रेलिया से माफी की मांग तक कर दी है। आपको बता दें, यह घटना लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान दूसरी पारी के 52वें ओवर में सामने आई।
जैसे ही जॉनी बेयरस्टो कैमरून ग्रीन के बाउंसर को छोड़ने के बाद क्रीज से बाहर निकले, ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स केरी ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए डायरेक्ट थ्रो से स्टंप्स को बिखेर दिया और इग्लैंड के क्रिकेटर को पवेलियन वापस लौटना पड़ा, जिस पर अंग्रेज भड़के हुए हैं।
Scott Styris ने जॉनी बेयरस्टो के विकेट पर राय दी
इस बीच, न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर Scott Styris ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बहस में शामिल होते हुए ऑस्ट्रेलिया के फैसले का सपोर्ट किया। स्कॉट स्टायरिस ने कहा कि ‘खेल भावना’ खेल के नियमों का विरोध नहीं कर सकती है, और अगर ये चीज समझ आती है, तो कोई समस्या ही नहीं होगी।
स्कॉट स्टायरिस ने ट्विटर पर लिखा: “क्रिकेट की भावना खेल के नियमों का विरोध नहीं कर सकती। इस समस्या को सुलझा लें, फिर कोई दिक्कत ही नहीं होगी।”
The spirit of cricket cannot contradict the laws of the game.
Sort that out and there won't be any problems— Scott Styris (@scottbstyris) July 2, 2023
आपको बता दें, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज 2023 सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 6 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा।
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें