Ashes 2023: MCC के एक सदस्य ने लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में हुए ड्रामें पर किए चौंकाने वाले खुलासे
MCC ने लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम विवाद में शामिल अपने तीन सदस्यों को निलंबित कर दिया है।
अद्यतन - जुलाई 6, 2023 2:26 अपराह्न

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेले गए जारी Ashes 2023 के दूसरे टेस्ट को भुला पाना निश्चित रूप से क्रिकेट जगत के लिए मुश्किल है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच के आखिरी दिन मैदान और मैदान के बाहर बेहद रोमांचक दृश्य देखने में आए, और सही मायने में ये सारी चीजें ही एशेज को एशेज बनाती है।
बेन स्टोक्स की अविश्वसनीय पारी से लेकर जॉनी बेयरस्टो के विवादास्पद रन-आउट और फिर लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम का ड्रामा, इस एशेज 2023 टेस्ट में वो सब कुछ था, जो एक क्रिकेट फैन को चाहिए। इस बीच, अब मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के एक सदस्य ने खुलासा किया है कि लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में इंग्लैंड के फैंस ने ‘चीट’ और ‘सैंडपेपर’ के नारों के साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का स्वागत किया था।
‘वे लॉन्ग रूम को मैनेज नहीं कर पाए’
टेलीग्राफ यूके ने मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के एक सदस्य ने द टेलीग्राफ यूके के हवाले से कहा: “मुझे इस बात से सबसे अधिक आश्चर्य हुआ कि इस मामले को और सिक्योरिटी को बेहतर ढंग से मैनेज नहीं किया गया था, खासकर मुख्य कार्यकारी के सैन्य कैरियर को देखते हुए। मेरा मतलब है कि वह अफगानिस्तान मुद्दे को सुलझा सकता है लेकिन वह लॉन्ग रूम को मैनेज नहीं कर पाया।
यहां पढ़िए: लॉर्ड्स टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो के विवादास्पद विकेट पर Ollie Robinson का बयान कर देगा आपको हैरान
वहां चीट..चीट..चीट..चीट और सैंडपेपर.. सैंडपेपर..सैंडपेपर के नारे गूंज रहे थे। उन्हें अंदाजा लगाना चाहिए था कि यहां क्या हो सकता है। यदि समिति के सदस्य उपलब्ध होते, तो कोई लॉन्ग रूम में जा सकता था और कह सकता था, ‘देखो, आप शायद जॉनी बेयरस्टो को इस तरह आउट करने से नाराज हैं, लेकिन कृपया, सज्जनों, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने पर शालीनता से काम लें’।”
MCC ने तीन सदस्यों को किया निलंबित
आपको बता दें, मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से अपने सदस्यों द्वारा लॉर्ड्स लॉन्ग रूम में मेहमान खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए माफी मांगी, और साथ ही अपने तीन सदस्यों को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच अभी भी जारी है।