मेजर लीग क्रिकेट ने भारत में अपने मीडिया अधिकार भागीदार के रूप में वायाकॉम18 के साथ हाथ मिलाया
यह टूर्नामेंट 13 जुलाई से शुरू हो रहा है।
अद्यतन - जुलाई 14, 2023 1:27 अपराह्न

मेजर क्रिकेट लीग ने आज यानी 7 जुलाई को अपने मीडिया अधिकार साझेदारी की घोषणा की है जिसके तहत भारत में वायाकॉम18 के स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस शानदार टूर्नामेंट का पहला संस्करण प्रसारित किया जाएगा।
इस बेहतरीन टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जिओसिनेमा में होगी जबकि इसका टीवी पर कवरेज स्पोर्ट्स18 में होगा। यह टूर्नामेंट 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। मेजर लीग क्रिकेट का पहला मैच टेक्सास सुपर किंग्स और लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के बीच Grand Prarie Stadium में खेला जाएगा।
MLC में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स, एमआई न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न, सिएटल ऑर्कस, टेक्सास सुपर किंग्स और वाशिंगटन फ्रीडम में अमेरिका के कई शानदार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। मेजर लीग क्रिकेट का पहला सीजन राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा और टॉप की 4 टीमों के बीच प्लेऑफ खेला जाएगा। इसके बाद प्लेऑफ में जो टॉप की दो टीमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनके बीच फाइनल खेला जाएगा। यह फाइनल 30 जुलाई को होगा।
वायकॉम 18 स्पोर्ट्स हेड ऑफ स्ट्रैटजी, पार्टनरशिप एंड एक्विजिशन हर्श श्रीवास्तव ने दिया बड़ा बयान
वायकॉम 18 स्पोर्ट्स हेड ऑफ स्ट्रैटजी, पार्टनरशिप एंड एक्विजिशन हर्श श्रीवास्तव ने कहा कि, ‘जिओसिनेमा का साथ हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने खेल को एक नई दिशा दी है और अब मेजर लीग क्रिकेट के साथ तमाम फैंस इसमें लाइव स्ट्रीमिंग कर इस शानदार टूर्नामेंट को देख पाएंगे। भारत के जितने भी दर्शक हैं उन्हें टी-20 क्रिकेट से काफी प्यार है और हम यही उम्मीद करते हैं कि पहले संस्करण का लुफ्त वो सब जिओसिनेमा और स्पोर्ट्स 18 पर उठा सकें।’
मेजर लीग क्रिकेट के को फाउंडर विजय श्रीनिवासन ने कहा कि, ‘हमें यह बात बताते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है कि वायाकॉम18 हमारे पार्टनर हैं और अब इस वर्ल्ड क्लास टी-20 टूर्नामेंट को भारत के तमाम लोग जिओसिनेमा में स्ट्रीम करते हुए भी देख सकते हैं। सभी 6 टीमें अपना जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगी।’
इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के टी-20 कप्तान राशिद खान, दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर, वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और एरोन फिंच, इंग्लैंड के जेसन रॉय और लियाम प्लंकेट, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और दासुन शनाका, भारत के अंबाती रायुडू और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट सहित काफी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।