बर्थडे से पहले सौरव गांगुली ने कर दी सोशल मीडिया पर ऐसी गलती, ट्वीट हुआ वायरल
सौरव गांगुली ने वीडियो में एक जगह पर अपनी जगह बल्लेबाजी करते हुए इरफान पठान का फोटो पोस्ट कर दिया है।
अद्यतन - जुलाई 8, 2023 11:47 पूर्वाह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि वह कई बार विवादों में भी रह चुके हैं। दरअसल विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच कई बार विवाद होते देखा गया है, जो काफी चर्चा में रहा।
वहीं हाल ही में अपने बर्थडे से एक दिन पहले सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसके बाद उनका यह वीडियो जमकर वायरल होने लगा है और उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा। बता दें फैंस के अलावा टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने भी दादा की जमकर खिंचाई की है।
दरअसल सौरव गांगुली ने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और उसमें अपने करियर की कुछ शानदार उपलब्धियों के बारे में दिखाया गया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन भी दिया है। बता दें उन्होंने अपने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में में लिखा है कि, The support & love keeps us going. Few more hours to go ….
मुझे नहीं पता था कि दादा हम बल्लेबाजी करते हुए इतने ज्यादा एक जैसे देखते हैं- इरफ़ान पठान
बता दें सौरव गांगुली के इस वीडियो पर इरफ़ान पठान ने कमेंट कर उनकी टांग खिंचाई की है। दरअसल इस वीडियो में एक जगह पर गांगुली ने अपनी जगह बल्लेबाजी करते हुए इरफान पठान का फोटो पोस्ट कर दिया है। जिसके बाद इरफ़ान पठान ने दादा के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि, दादी, मुझे नहीं पता था कि हम बल्लेबाजी करते हुए इतने ज्यादा एक जैसे देखते हैं कि आप भी कंफ्यूज हो जाओगे। लेकिन, इसके लिए आपका धन्यवाद। मैं इसे एक बड़े कॉम्लीमेंट के तौर पर लेता हूं।
Daadi I never knew that we look so similiar while batting that you will get confused;) But Thank you i will take that as a huge compliment 🤗 pic.twitter.com/odsj2aa5En
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 7, 2023
वहीं सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 113 टेस्ट मैचों में 42.18 की औसत से 7212 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 16 शतक भी लगाएं हैं। वहीं गांगुली ने टीम इंडिया के लिए 311 ODI मैच खेलें हैं और इस दौरान उन्होंने 22 शतक लगाएं हैं और उनके नाम 11363 रन शामिल है।