आपके पास कोच के रूप में राहुल द्रविड़ हैं और क्या चाहिए, मोहम्मद कैफ ने खोली टीम इंडिया की पोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

आपके पास कोच के रूप में राहुल द्रविड़ हैं और क्या चाहिए, मोहम्मद कैफ ने खोली टीम इंडिया की पोल

कैफ ने कहा रोहित के पास काफी अनुभव है और वह आईसीसी टूर्नामेंट्स में टीम को आगे ले जा सकते हैं।

Mohammad Kaif
Mohammad Kaif. (Photo Source: Twitter)


भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने बीते 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। धोनी के नेतृत्व में ही मेन इन ब्लू ने 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीता। इसके बाद से भारत कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत सका है। ऐसे में हमेशा धोनी की कमी पर बात होती रही है।

इस मामले पर बात करते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा कि धोनी ने प्रमुख टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन टीम इंडिया अब उनके टीम में नहीं होने का बहाना नहीं दे सकती। कैफ का ये भी मानना है कि वर्तमान में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा रोहित के पास काफी अनुभव है और वह आईसीसी टूर्नामेंट्स में टीम को आगे ले जा सकते हैं।

मोहम्मद कैफ ने डीडी इंडिया पर ‘वर्चुअल एनकाउंटर्स’ पर बातचीत करते हुए कहा, धोनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरा मानना ​​है कि रोहित शर्मा और ये सभी लोग अच्छे कप्तान हैं। आपके पास कोच के रूप में राहुल द्रविड़ हैं, आप और क्या चाहते हैं? हां, आप धोनी को मिस करते हैं, क्योंकि उन्होंने आईसीसी आयोजनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मुझे लगता है कि रोहित शर्मा जैसा कोई व्यक्ति टीम को आगे ले जा सकता है।

आपने चहल से पहले अश्विन को चुना- मोहम्मद कैफ

2022 टी-20 विश्व कप में युजवेंद्र चहल की जगह रविचंद्रन अश्विन को शामिल करने का उदाहरण देते हुए मोहम्मद कैफ ने उन गलतियों के बारे में भी बात की, जो टीम प्रबंधन ने पिछले कुछ सालों में किेए हैं।

कैफ ने कहा, उन्होंने गलतियां की हैं, आप ऑस्ट्रेलिया गए, आपने चहल से पहले अश्विन को चुना। चहल आपके टी-20 योजना में थे। फिर आपने चहल को हटाकर अश्विन को चुना। तो आप ये सभी बुनियादी गलतियां कर रहे हैं। इसीलिए आप एमएस धोनी के बारे में बात करते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि प्लेइंग इलेवन में किसे खिलाना है। धोनी की सबसे बड़ी ताकत अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम शायद अभी इसी चीज की कमी महसूस कर रही है।

ये भी पढ़ें- धोनी शानदार कप्तान के साथ-साथ कमाल के सिंगर भी हैं, इस वीडियो में लगाते दिखे सुर

close whatsapp