Ashes 2023: जाने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का Weather Forecast - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: जाने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का Weather Forecast

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 27 रन बना लिए हैं और उन्हें अभी भी इस मैच को जीतने के लिए 224 रनों की जरूरत है।

Headingley, Leeds (Pic Source-Twitter)
Headingley, Leeds (Pic Source-Twitter)

एशेज 2023 का तीसरा टेस्ट मुकाबला इस समय हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जा रहा है। इस तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इस मुकाबले में जबरदस्त वापसी की। बता दें, बारिश की वजह से अंपायर को कई फैसले जैसे लंच और टी ब्रेक जल्दी लेने पड़े।

तमाम लोगों को लगा कि तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जाएगी लेकिन काफी लंबे समय के बाद मुकाबले को शुरू किया गया। परिस्थिति गेंदबाजों के लिए काफी अनुकूल थी। इंग्लिश गेंदबाजों ने इन परिस्थितियों का काफी लाभ उठाया और ऑस्ट्रेलिया को उनकी दूसरी पारी में 224 रन पर ऑलआउट कर दिया। खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 27 रन बना लिए हैं और उन्हें अभी भी इस मैच को जीतने के लिए 224 रनों की जरूरत है।

जाने कैसा होगा हेडिंग्ले, लीड्स का मौसम चौथे दिन का:

अभी तक इस टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी पकड़ बनाई हुई है। टीम 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पीछे हैं और वो इस तीसरे टेस्ट मुकाबले को अपने नाम जरूर करना चाहेगी। हालांकि मेजबान टीम के लिए सबसे बुरी बात यह है कि तीसरे टेस्ट का चौथा और पांचवा दिन का मौसम इतना अच्छा नहीं है।

सुबह के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन दिन के समय का मौसम इतना अच्छा नहीं होने वाला है। Weather.Com के अनुसार दोपहर में बारिश होने की संभावना 79% है। यही नहीं BCC मौसम ने दोपहर भर हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

इसका मतलब यह है कि चौथे दिन के खेल में भी बारिश रूकावट बन सकती है। हालांकि अगर सुबह के सेशन में आसमान साफ रहता है तो इंग्लैंड आक्रमक खेल दिखाते हुए इस मैच को अपने नाम कर सकती है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को 2 विकेट से अपने नाम किया था जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले को उन्होंने 43 रनों से जीता था।

close whatsapp