केएल राहुल को टीम इंडिया में वापसी की टेंशन नहीं है, वो तो जीवन के पूरे मजे ले रहे हैं दोस्त के साथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल को टीम इंडिया में वापसी की टेंशन नहीं है, वो तो जीवन के पूरे मजे ले रहे हैं दोस्त के साथ

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं बल्लेबाज केएल राहुल।

KL Rahul And Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)
KL Rahul And Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)

भारतीय टीम से कई स्टार खिलाड़ी इस समय गायब हैं, जिसमें से एक नाम बल्लेबाज केएल राहुल का भी है। IPL 2023 के दौरान चोटिल हुए केएल राहुल को क्रिकेट से दूर हुए करीब 2 महीने हो गए हैं, भले ही ये खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर एक्टिव ना हो। लेकिन राहुल सोशल मीडिया की दुनिया पर पूरे एक्टिव हैं, जहां वो हर एक अपडेट अपने फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं।

कब चोटिल हुए थे केएल राहुल?

ये बल्लेबाज IPL में LSG टीम का कप्तान हैं, IPL 2023 में 1 मई को LSG और RCB के बीच मुकाबला खेला गया था। इसी मैच में राहुल को चोट लगी थी और वो लीग से बाहर हो गए थे। जिसके बाद विदेश में उनकी सर्जरी हुई थी और वो लंबे समय बाद भारत लौटे थे। उसके के बाद से ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहा है और NCA में वक्त गुजार रहा है।

पल-पल की जानकारी फैन्स को देते हैं केएल राहुल

*सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं बल्लेबाज केएल राहुल।
*आज कुछ तस्वीरें शेयर की है बल्लेबाज केएल राहुल ने इंस्टा पर।
*जहां राहुल के साथ तस्वीरों में नजर आ रहे हैं मयंक अग्रवाल भी।
*ये दोनों ही बल्लेबाज स्वादिष्ट खाना खाते आ रहे हैं नजर।

मयंक अग्रवाल के साथ केएल राहुल का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है ये बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

प्रमुख खिलाड़ी गायब है इस समय टीम इंडिया से

दूसरी ओर टीम इंडिया से इस समय कई प्रमख खिलाड़ी गायब हैं, जहां इस लिस्ट में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और उमेश यादव का का नाम शामिल है। जहां ये सभी खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं, ऐसे में कई युवा खिलाड़ियों को लगातार भारतीय टीम से खेलने का मौका मिल रहा है। वहीं ये स्टार खिलाड़ी जल्द ही फिट हो कर, एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में नजर आ सकते हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp