दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन ने क्रिकेट के खेल को किया खराब, बेफलतू में….
भारतीय क्रिकेट में ऐसा शायद ही कभी पहले देखा गया हो और इसी वजह से नॉर्थ जोन की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।
अद्यतन - जुलाई 9, 2023 2:59 अपराह्न

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के आखिरी दिन नॉर्थ और साउथ जोन के बीच खेले गए मुकाबले में काफी ड्रामा देखने को मिला। खेल के आखिरी सेशन में नॉर्थ जोन के कप्तान जयंत यादव ने योजना बनाने के चक्कर में काफी समय खराब किया। वो समय खराब करते हुए साउथ जोन को इस मैच को जीतने देना नहीं चाहते थे।
बता दें, नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 3 रन की लीड ली थी और इसी वजह से अगर यह मैच ड्रॉ में समाप्त होता तो वो फाइनल में अपनी जगह बना लेते। हालांकि आर साईं किशोर ने ऐसा होने नहीं दिया और उन्होंने अपनी टीम की ओर से वीनिंग रन जड़े।
टाइम्स नाउ रिपोर्ट के मुताबिक मुकाबला बारिश की वजह से रुक गया था। हालांकि जब मैच दोबारा शुरू हुआ तब लगभग 53 मिनट में नॉर्थ जोन ने मात्र 5.5 ओवर ही फेंके। यह फाइनल सेशन में देखने को मिला। भारतीय क्रिकेट में ऐसा शायद ही कभी पहले देखा गया हो और इसी वजह से नॉर्थ जोन की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।
यह भी पढ़े: क्या Mohammad Amir और बाबर आजम के बीच आग लगाकर सुर्खियां बटोरना चाहते थे Shahid Afridi?
पूर्व खिलाड़ी डोडा गणेश को भी यह हरकत नहीं लगी अच्छी
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर डोडा गणेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस चीज को लेकर ट्वीट किया। उनके मुताबिक नॉर्थ जोन ने बहुत ही खराब योजना बनाई थी और इसे खेल की भावनाओं को काफी ठेस पहुंचेगी।
Well done guys. A great win finally despite North Zone’s time-wasting tactics. Hopefully going forward the men at the helm take measures to curb the unsportsmaship behaviour #DuleepTrophy
— Dodda Ganesh | ದೊಡ್ಡ ಗಣೇಶ್ (Modi Ka Parivar) (@doddaganesha) July 8, 2023
उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘ बहुत अच्छी बात है। नॉर्थ जोन ने काफी समय खराब करने की कोशिश की लेकिन साउथ जोन ने इस मैच को अपने नाम किया। इसे ‘Unsportman’ व्यवहार कहा जाता है। #DuleepTrophy।’
Winning Shot
South Zone in finale#DuleepTrophy #CricketTwitter pic.twitter.com/ae1oDoQShc— Pushkar Pushp (@ppushp7) July 8, 2023
साउथ जोन की ओर से साईं किशोर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए छक्का जड़ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जैसे ही उन्होंने छक्का जड़ा उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। वो उछलकर इस खुशी को मना रहे थे।