Asia Cup: पांच बार जब इस टूर्नामेंट में दो खिलाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup: पांच बार जब इस टूर्नामेंट में दो खिलाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत

सभी छह एशियाई टीमें जो इसमें भाग लेने वाली है वो इसको जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

Asia Cup 2022 (Pic Source-Twitter)
Asia Cup 2022 (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 के लिए तमाम क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं। यह टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। इस बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में होगा। सभी छह एशियाई टीमें जो इसमें भाग लेने वाली है वो इसको जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

पिछले कई संस्करणों में एशिया कप में हमने कई जबरदस्त मुकाबले देखे हैं। कई खिलाड़ियों ने भी इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। कई ऐसी भी टीमें है जिनके मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित रहते हैं।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि इनके बीच अभी तक जितने भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं वो सब काफी शानदार हुए हैं। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच घटनाओं के बारे में जिसमें 2 टीमों के खिलाड़ियों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है।

5- हसन अली बनाम हशमतुल्लाह शहीदी 2018 में

Hasan Ali and Hashmatullah Shahidi (Pic Source-Twitter)
Hasan Ali and Hashmatullah Shahidi (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2018 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सुपर 4 का मुकाबला अबू धाबी में खेला गया था। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 257 रन बनाए। अफगानिस्तान की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी और उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।

हालांकि टीम की ओर से हशमतुल्लाह शहीदी और असगर अफगान ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि अफगानिस्तान की पारी के 33वें ओवर के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने हशमतुल्लाह शहीदी को बेहतरीन गेंद फेंकी जिसको अफगान बल्लेबाज में बड़े आराम से वापस हसन की ओर खेल दिया।

गेंद वापस मिलने के बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने आक्रामकता से गेंद को वापस हशमतुल्लाह शहीदी की ओर फेंका। इस मुकाबले को पाकिस्तान ने 3 विकेट से अपने नाम किया लेकिन हसन अली के ऊपर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नियम को तोड़ने के लिए भारी जुर्माना लगाया गया।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp