WI vs IND Dream11 Prediction, Playing11, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट पहले टेस्ट मैच के लिए
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई से खेला जाएगा।
अद्यतन - जुलाई 12, 2023 7:37 अपराह्न

टीम इंडिया 12 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयार है। जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। भारत (IND) और वेस्टइंडीज (WI) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा। टीम इंडिया को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
टीम इंडिया को लगातार दो बार WTC फाइनल में हार झेलनी पड़ी है। वेस्टइंडीज दौरे से टीम 2023-2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल की शुरूआत करेगी, जिसके चलते टीम शानदार खेल दिखाना चाहेगी। वहीं बात वेस्टइंडीज की करें तो टीम ने पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर जगह बनाई थी। टीम अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल की शानदार शुरूआत करना चाहेगी।
(WI vs IND) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट मैच
दिन और समय- 12 जुलाई से 17 जुलाई, शाम 7ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- विंडसर पार्क, डोमिनिका
लाइव स्ट्रीमिंग- डीडी स्पोर्ट्स, फैनकोड और जियोसिनेमा
(WI vs IND) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
विंडसर पार्क का ट्रैक बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों के लिए अधिक अनुकूल है। मैच में स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे, पिच से उन्हें टर्न और उछाल मिलेगा। जो बल्लेबाज स्पिन का अच्छी तरह से मुकाबला कर सकते हैं। उनके पास निश्चित रूप से यहां अच्छा प्रदर्श करने के बेहतर मौके हैं। टॉस जीतकर यहां पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही होगा। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 249 रन है।
(WI vs IND) भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head):
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 98 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 30 और वेस्टइंडीज ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 46 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
(WI vs IND) भारत बनाम वेस्टइंडीज फुल स्क्वॉड (Full Squad):
वेस्टइंडीज (West Indies):
क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), एलिक अथानाजे, रहकीम कॉर्नवाल, शैनन ग्रेबियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर, केमर रोच, टैगेनारिन चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, जोमेल वारिकन।
भारत (India):
रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली. रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, अक्षर पटेल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट।
(WI vs IND) भारत बनाम वेस्टइंडीज (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
वेस्टइंडीज (West Indies):
क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), टैगेनारिन चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाजे, जर्मेन ब्लैकवुड, रहकीम कॉर्नवॉल, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), शैनन ग्रेबियल, अलजारी जोसेफ, केमर रोच
भारत (India):
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट
यहां देखें- West Indies vs India 1st Test Live Score
ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):
केएस भरत, क्रेग ब्रैथवेट, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, जेसन होल्डर, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज
कप्तान- अजिंक्य रहाणे उपकप्तान- रविचंद्रन अश्विन
ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):
केएस भरत, क्रेग ब्रैथवेट, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रहकीम कॉर्नवॉल, जेसन होल्डर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज
कप्तान- विराट कोहली उपकप्तान- रवींद्र जडेजा