शोरफुल इस्लाम और लिटन दास के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को दी 7 विकेट से मात
इस वनडे सीरीज को अफगानिस्तान ने 2-1 से अपने नाम किया।
अद्यतन - Jul 11, 2023 8:09 pm

आज यानी 11 जुलाई को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी। हालांकि इस वनडे सीरीज को अफगानिस्तान ने 2-1 से अपने नाम किया। बांग्लादेश के लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि वो क्लीनस्वीप होने से बाल-बाल बचे।
बता दें, अफगानिस्तान का प्रदर्शन इस मैच में काफी निराशाजनक रहा। टीम 45.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन ही बना पाई। टीम की ओर से अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 71 गेंदों में 1 चौके और तीन छक्कों की मदद से 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने 54 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान ने 11 रन जबकि नजीबुल्लाह जादरान ने 10 रन की पारी खेली। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इन चार खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया।
बांग्लादेश की ओर से शोरफुल इस्लाम ने 9 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए जबकि तस्किन अहमद और तैजुल इस्लाम ने 2-2 विकेट हासिल किए। मेहदी हसन मेराज और शाकिब अल हसन ने एक-एक विकेट झटका। बांग्लादेश की ओर से सभी गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े: Ashes 2023: इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की, बेन स्टोक्स एंड कंपनी में नहीं हुआ कोई बदलाव
क्लीनस्वीप होने से बाल-बाल बची बांग्लादेश
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मोहम्मद नईम बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि टीम के कप्तान लिटन दास ने 60 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने 39 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 39 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। नजमुल हुसैन ने 11 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारुकी ने 5 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि मोहम्मद नबी ने 1 विकेट अपने नाम किया।
भले ही तीसरा वनडे मुकाबला अफगानिस्तान हार गए हो लेकिन उन्होंने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। इन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज अब समाप्त हो चुकी है। इससे पहले एकमात्र टेस्ट मुकाबले को बांग्लादेश ने 546 रनों से अपने नाम किया था। अब दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है। दूसरा टी-20 मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा।
Most Wickets among the players who have 14000+ International Runs#ShakibAlHasan #Bangladesh #Cricket #BANvsAFG #NewsUpdate #Sports #CricketNews #Cricketer #CricketTwitter #News pic.twitter.com/7bNu4u4M1j
— CricInformer (@CricInformer) July 11, 2023
Finally a comfortable and much needed victory for the Tigers! Comgratulations ❤️🇧🇩#Bangladesh #bangladeshcricket #Tiger #BANvsAFG pic.twitter.com/1uNKoPonF9
— Sports World (@UmmeTasnim91078) July 11, 2023
9-1-21-4 👌
The grand comeback made by Shoriful!He was good in the test match, he is even better today!
Can he make into the world cup squad? #shorifulislam #banvsafg #motm pic.twitter.com/I2Zfzx6bBa— Jahin Hasan Prince (@JahinHasan386) July 11, 2023
Bangladesh avoid an ODI series whitewash against Afghanistan with a top all-round performance in the final match.a consolation win for bangla Tigers.#BANvsAFG @ICC
— Anirban Debnath (@Anirban89819008) July 11, 2023
Bangladesh 🇧🇩 Cricket Team showed Tiger 🐯 game.The series was lost because of the mental imbalance of the team, otherwise the history of defeating India🇮🇳 at home is not old yet. Congratulations Afghanistan 🇦🇫#BANvsAFG pic.twitter.com/9fz4d86KnA
— Tanzil Ahammad Khan 🇧🇩 (@tanzil_ahammad) July 11, 2023
বল হাতে আগুন ঝরালেন প্রাইম ব্যাংক পেস সেনসেশন শরিফুল ইসলাম। তৃতীয় ওয়ানডেতে ৪ উইকেট নিয়ে শরিফুল ধস নামান আফগান ব্যাটিং লাইনআপে। 💥👊🏽#InspireGreatness #BANvsAFG pic.twitter.com/xiS6CphKxv
— Prime Bank Cricket Club (@Prime_BankCC) July 11, 2023
https://twitter.com/nfareed479/status/1678727135681474561?s=20
But If you see the wickets of both the matches, in Ban vs Afg 4 were taken by Fast Bowlers but In Ban vs Ind 9 Wickets were taken by Spinners. Pitch in India match is proper Bangladesh wicket with low and slow while pitch of afganistan match has some extra bounce.
— Sibam Behera🇮🇳 (@SibamBehera10) July 11, 2023
🔮 In a thrilling clash between #BAN and #AFG 2023, the image tells the tale – the real vs. predicted performance of every #Bangladesh batsman! 🏏⚡️ Witness the twist and turns as incredible talents take the field! Who will come out on top? #CricketMadness #ExpectTheUnexp pic.twitter.com/jeTdA7UO3c
— Forecast by TVConal (@Forecast_TVC) July 11, 2023
https://twitter.com/_mirchi___/status/1678758966577475584?s=20