Ashes 2023: Mark Wood ने बताया क्रिस वोक्स के साथ इंग्लैंड के लिए हेडिंग्ले टेस्ट जीतना क्यों खास था - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: Mark Wood ने बताया क्रिस वोक्स के साथ इंग्लैंड के लिए हेडिंग्ले टेस्ट जीतना क्यों खास था

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा एशेज 2023 टेस्ट 19 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

Mark Wood and Chris Woakes. (Image Source: Getty Images)
Mark Wood and Chris Woakes. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज Mark Wood ने जारी Ashes 2023 के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेजबान टीम की तीन विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अपने अब तक के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक बताया है।

33-वर्षीय क्रिकेटर ने Chris Woakes के साथ कार शेयरिंग को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया। मार्क वुड ने यह भी कहा उन्हें क्रिस वोक्स के साथ इंग्लैंड को तीसरा एशेज 2023 जीताने का मौका मिला, इसलिए यह और खास हो गया।

यह मेरे करियर के अब तक के सबसे बड़े और यादगार पलों में एक है: Mark Wood

मार्क वुड ने ESPNCricinfo के हवाले से कहा: “हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत में अहम योगदान देना मेरे करियर के अब तक के सबसे बड़े और यादगार पलों में एक है। इसका एहसास बिलकुल अलग है, जैसे मैंने अब तक बहुत कम मौकों पर महसूस किया है। मैं कई बार उस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने मैच गंवाया है, और यह पहली बार है जब मैंने बल्लेबाजी करते हुए मैच जीता है।

यहां पढ़िए: जब Rishi Sunak और Anthony Albanese मजाक-मजाक में एक-दूसरे पर टूट पड़े, वीडियो हुआ वायरल

क्रिस वोक्स के साथ मैच जीतना हमेशा यादगार रहेगा। हमने पूरे सप्ताह कार शेयर की है, हम भाग्यशाली थे, जो हमें कार पार्किंग के लिए जगह मिली। हमने एक-दूसरे से वादा किया कि हम रन बनाएंगे और विकेट भी लेंगे। मुझे लगता है कि जब भी हम हेडिंग्ले आएंगे, तो हम हर बार एक ही जगह पर कार पार्क करेंगे।”

ऐसा रहा हेडिंग्ले टेस्ट में Chris Woakes-Mark Wood का प्रदर्शन

आपको बता दें, हेडिंग्ले टेस्ट जारी एशेज 2023 में मार्क वुड और क्रिस वोक्स दोनों का पहला मैच था, जहां इन दो मित्रों ने 251 रनों के चेज के दौरान 14 गेंदों में 24 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अति-महत्वपूर्ण जीत दिलाई थी।

क्रिस वोक्स ने दोनों पारियों में 141 रन देकर 6 विकेट लेने के बाद चेज के दौरान नाबाद 32 रन बनाए। वहीं, मार्क वुड ने हेडिंग्ले टेस्ट में कुल सात विकेट लिए और दोनों परियों में क्रमशः 24 और 16* रन बनाए। अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा एशेज 2023 टेस्ट 19 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp