Ashes 2023: तो क्या अब एशेज सीरीज में नहीं लौटेंगे Ollie Robinson? इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने दिया निराशाजनक बयान
स्टीव हार्मिसन ने कहा ओली रॉबिन्सन को टेस्ट क्रिकेट में वापसी से पहले अपनी फिटनेस और अपने शरीर को दुरुस्त करने की जरूरत है।
अद्यतन - Jul 13, 2023 1:36 pm

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर स्टीव हार्मिसन ने चोटिल Ollie Robinson को लेकर चौंकाने वाला दावा करते हुए मेजबान खेमे को निश्चित ही निराश कर दिया होगा। आपको बता दें, ओली रॉबिन्सन पीठ की ऐंठन के कारण जारी Ashes 2023 के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल 11.2 ओवर ही फेंक सके थे।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में मैदान छोड़ने के बाद दूसरी पारी में गेंदबाजी करने लौटे नहीं, जो मेजबान टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं है, जो 19 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में जीत तलाश करेगी। हालांकि, इंग्लैंड ने तीसरा एशेज 2023 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट से जीत लिया था। इस बीच, स्टीव हार्मिसन ने कहा है कि ओली रॉबिन्सन जारी एशेज 2023 में फिर से एक्शन में नजर नहीं आएंगे।
Ollie Robinson का सफर एशेज 2023 में समाप्त हो गया है: स्टीव हार्मिसन
स्टीव हार्मिसन का मानना है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम प्रबंधन 29-वर्षीय तेज गेंदबाज के शरीर और एशेज 2023 में अपनी जीत की संभावनाओंके साथ जोखिम नहीं उठा सकता, इसलिए वह अब वापस नहीं लौटेंगे। आपको बता दें, ओली रॉबिन्सन ने जारी एशेज 2023 में तीन टेस्ट मैचों में 28.40 की औसत से 10 विकेट चटकाएं हैं।
यहां पढ़िए: Ashes 2023: जब Rishi Sunak और Anthony Albanese मजाक-मजाक में एक-दूसरे पर टूट पड़े, वीडियो हुआ वायरल
स्टीव हार्मिसन ने टॉकस्पोर्ट के हवाले से कहा: “मुझे लगता है कि ओली रॉबिन्सन का सफर एशेज 2023 में समाप्त हो गया है। मुझे लगता है कि इतिहास दोहराया गया है, क्योंकि वह आखिरी एशेज में आए और अपने शरीर के कारण उतने ओवर नहीं फेंक सके, जितने वह फेंक सकते थे, और इस बार भी ऐसा ही हुआ हैं। मैं इस बारे में अटकलें नहीं लगाने जा रहा हूं कि फिटनेस की दृष्टि से वह कहां हैं, या क्या वह केवल दुर्भाग्यवश चोटिल हो गया है।
Ollie Robinson को अपनी फिटनेस और अपने शरीर को दुरुस्त करने की जरूरत है: स्टीव हार्मिसन
लेकिन इंग्लैंड जोखिम नहीं उठा सकता। इस एशेज सीरीज में केवल दो टेस्ट मैच बचे हैं, जिन्हे हमें जीतना है, और इसके लिए हमें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुनने होंगे। ओली उनमें से एक है, लेकिन इसके लिए उसे पूरी तरह से फिट होना होगा। उन्होंने पिछले कुछ टेस्ट मैचों में 78 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की… और फिर आपकी गति 76, 75 मील प्रति घंटे तक गिरना शुरू हो गई हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम जितना शानदार रिकॉर्ड है, उन्हें दोबारा टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू करने से पहले अपनी फिटनेस और शरीर को दुरुस्त करने की जरूरत है।”
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें