मुझे नहीं लगता कि हम कभी ड्रेसिंग रूम में असहज थे: शाकिब अल हसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुझे नहीं लगता कि हम कभी ड्रेसिंग रूम में असहज थे: शाकिब अल हसन

बांग्लादेश को अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है और इससे पहले शाकिब अल हसन ने बड़ा बयान दिया।

Shakib Al Hasan (Photo Source: Twitter)
Shakib Al Hasan (Photo Source: Twitter)

बांग्लादेश टीम के लिए पिछले कुछ समय से चीजें सही नहीं चल रही है। उन्हें हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में 2-1 से करारी शिकस्त मिली। टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से तीनों ही फॉर्मेट में इतना अच्छा नहीं रहा है। उन्हें काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा है।

हाल ही में टीम के अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन 24 घंटे के भीतर ही प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलने के बाद उन्होंने अपना संन्यास वापस ले लिया। टीम के अंदर क्या चल रहा है यह अभी किसी को पता नहीं है लेकिन कई लोगों का मानना है कि खिलाड़ियों के बीच और टीम मैनेजमेंट के बीच चीजें सही नहीं चल रही है।

हालांकि अब इसको लेकर बांग्लादेश टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपना पक्ष रखा है। बांग्लादेश को अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है और इससे पहले शाकिब अल हसन ने बड़ा बयान दिया।

13 जुलाई को सिलहट में टी-20 सीरीज से पहले प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था जिसमें शाकिब अल हसन ने कहा कि, ‘ ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो इस समय सभी लोगों को दिख रही है लेकिन यह बाहरी रूप से है और ड्रेसिंग रूम में मुझे नहीं लगता कि हम कभी असहेज थे।’

वनडे सीरीज हारने के बाद अब टी-20 सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी बांग्लादेश टीम

बता दें, इन दोनों ही टीमों के बीच 2 मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है। बांग्लादेश की ओर से टी-20 टीम की कप्तानी शाकिब अल हसन करते हुए नजर आएंगे। अफगानिस्तान की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस बारे में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि टी-20 प्रारूप में बांग्लादेश को उन्हीं के घर में मात देना इतना आसान नहीं होने वाला है।

एकमात्र टेस्ट मैच को मेजबान बांग्लादेश ने अपने नाम किया था जबकि तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को अफगानिस्तान ने जीता। अब देखते है टी-20 सीरीज को कौनसी टीम अपने नाम करती है।

close whatsapp