SL vs PAK Dream11 पूर्वानुमान, फैंटेसी (Fantasy) क्रिकेट टिप्स, Playing11,आज की Dream11 टीम और मैच के सारे अपडेट्स

SL vs PAK: Dream11 Prediction, Playing11, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट पहले टेस्ट मैच के लिए

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 जलाई से खेला जाएगा।

Pakistan team
Pakistan team. (Photo by Francois Nel/Getty Images)

पाकिस्तान (PAK) और श्रीलंका (SL) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 जुलाई से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका ने पिछली टेस्ट सीरीज आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से जीती थी। जिस दौरान कुसल मेंडिस और निशान मधुशंका ने करियर की पहली डबल सेंचुरी जड़ी थी। वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज 2-2 पर खत्म हुई थी।

दोनों ही टीमें आगामी टेस्ट सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल 2023-25 की शुरूआत कर रही है। पाकिस्तान और श्रीलंका ने आखिरी टेस्ट सीरीज 2022 में खेली थी, जो 1-1 के ड्रॉ पर समाप्त हुई थी। श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज हारकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। दोनों ही टीमें आगामी सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना चाहेगी।

(SL vs PAK) मैच जानकारी (Match Details):

मैच- श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, पहला टेस्ट मैच

दिन और समय- 16 जुलाई से 20 जुलाई, सुबह 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गाले

लाइव स्ट्रीमिंग- सोनीलिव एप

(SL vs PAK) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिनरों को सहायता प्रदान करते हुए नजर आएगी। जिसके चलते गेंद और बल्ले के बीच एक रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। बल्लेबाजों को थोड़ा सतर्क होकर खेलने की जरूरत होगी।

(SL vs PAK) श्रीलंका बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head):

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 57 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें पाकिस्तान ने 21 और श्रीलंका ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं 19 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।

(SL vs PAK) श्रीलंका बनाम पाकिस्तान फुल स्क्वॉड (Full Squad):

श्रीलंका (Sri Lanka):

दिमुथ करूणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, धनंजय डि सिल्वा, कामिंदु मेंडिस, निशान मधुशंका (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, लक्षिता मानसिंघे, प्रवीण जयविक्रमा, दिलशान मधुशंका, विश्वा फर्नांडो, कसुन रजिथा, पाथुम निशांका

पाकिस्तान (Pakistan):

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद हुरैरा, शान मसूद, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान व विकेटकीपर), सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सलमान अली, मोहम्मद नवाज, आमेर, जमाल, अबरार अहमद, हसन अली, नसीम शाह, नौमान अली, शाहीन शाह अफरीदी

यह भी पढ़े- Pakistan vs Sri Lanka 2023, 1st Test: पहले टेस्ट में बनेंगे यह बड़े रिकॉर्ड्स, जानें पूरी जानकारी यहां….

(SL vs PAK) श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

श्रीलंका (Sri Lanka):

दिमुथ करूणारत्ने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, धनंजय डि सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, प्रवीण जयविक्रमा, दिलशान मधुशंका, विश्वा फर्नांडो

पाकिस्तान (Pakistan):

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान व विकेटकीपर), शान मसूद, अबदुल्ला शफीक, अबरार अहमद, इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमन अली, सऊद शकील, शाहीन अफरीदी

ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):

कुसल मेंडिस, मोहम्मद रिजवान, दिमुथ करूणारत्ने, बाबर आजम, इमाम उल हक, पाथुम निशांका, धनंजय डि सिल्वा, रमेश मेंडिस, मोहम्मद नवाज, प्रभात जयसूर्या, शाहीन अफरीदी

कप्तान- बाबर आजम उपकप्तान- शाहीन अफरीदी

ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):

कुसल मेंडिस, दिमुथ करूणारत्ने, बाबर आजम, इमाम उल हक, पाथुम निशांका, धनंजय डि सिल्वा, रमेश मेंडिस, मोहम्मद नवाज, प्रभात जयसूर्या, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद

कप्तान- धनंजय डि सिल्वा उपकप्तान- शाहीन अफरीदी

 

close whatsapp