भारत-पाक मैच के नाम पर जनता की कमाई को लूटा जा रहा है, हवाई यात्रा के जरिए लाखों की रकम ऐंठना का बना प्लान! - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत-पाक मैच के नाम पर जनता की कमाई को लूटा जा रहा है, हवाई यात्रा के जरिए लाखों की रकम ऐंठना का बना प्लान!

भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का शानदार मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs PAK (Pic Source-Twitter)
IND vs PAK (Pic Source-Twitter)

आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अभी से तमाम प्रशंसकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाना है और तमाम भारतीय फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का शानदार मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस शेड्यूल के घोषणा होने के बाद हाल के हफ्तों में अहमदाबाद के लिए हवाई किराया बढ़ा दिया गया है।

15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह बेहतरीन मैच खेला जाएगा और इस मुकाबले से ठीक 1 दिन पहले यानी 14 अक्टूबर के लिए उड़ान टिकटों की कीमतों में काफी वृद्धि देखी गई है खासतौर पर दिल्ली-अहमदाबाद और मुंबई-अहमदाबाद सेक्टरों के बीच में इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं। जाहिर सी बात है लोग इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी वजह से हवाई किराए को बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़े: योगी बाबू के साथ गजब मस्ती के मूड में नजर आए ‘Captain Cool’ धोनी, वायरल हुआ वीडियो

भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है

बता दें, भारतीय टीम ने अपनी आखिरी ICC ट्रॉफी 2013 में जीती थी। चैंपियंस ट्रॉफी में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी। हालांकि उसके बाद से भारतीय टीम ने एक भी ICC ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। इस बार वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही खेला जाना है और मेजबान टीम इसको जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को भी इस ट्रॉफी को जीतने का प्रबल दावेदार कहा जा सकता है। यह सभी टीमों का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी अच्छा रहा है। फिलहाल भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे में है जहां उन्होंने मेजबान को पहले टेस्ट मुकाबले में एक पारी और 141 रनों से करारी शिकस्त दी।

पहले टेस्ट मैच की बात की जाए तो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इसमें काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 171 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इस पूरे मैच में 12 विकेट झटके। दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत 20 जुलाई से हो रही है।

close whatsapp