योगी बाबू के साथ गजब मस्ती के मूड में नजर आए 'Captain Cool' धोनी, वायरल हुआ वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

योगी बाबू के साथ गजब मस्ती के मूड में नजर आए ‘Captain Cool’ धोनी, वायरल हुआ वीडियो

धोनी हाल ही में तमिल फिल्म Lets Get Married के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च इवेंट के लिए चेन्नई पहुंचे थे

MS Dhoni Yogi Babu (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni Yogi Babu (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन धोनी की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं हुई है। हर वर्ग के लोगों के बीच धोनी की लोकप्रियता जबरदस्त है। हाल ही में एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांचवां आईपीएल खिताब जीतवाया। आईपीएल के बाद धोनी अपने प्रोडेक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के कामों में जुटे हुए हैं।

हाल ही में धोनी अपने प्रोडेक्शन हाउस के तहत बन रही तमिल फिल्म Lets Get Married के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च इवेंट के लिए चेन्नई पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में एमएस धोनी फेमस साउथ एक्टर योगी बाबू के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

दिल जीत लेगा धोनी का यह प्यारा वीडियो

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान एमएस धोनी और साउथ एक्टर योगी बाबू एक साथ केट काटते हुए नजर आए। वीडियो में धोनी को केक का एक टुकड़ा लेते और खुद खाते हुए देखा जा सकता है क्योंकि योगी बाबू धोनी को केक खिलाने के लिए एक चम्मच खोज रहे थे। इस दौरान धोनी काफी ज्यादा अच्छे मूड में नजर आ रहे थे। बाद में दोनों ने एक-दूसरे को केक खिलाया और हंसते हुए नजर आए।

यह भी पढ़े- अब धोनी के नाम पर सुरेश रैना चला रहे हैं अपना बिजनेस, माही की जर्सी का कर रहे हैं इस्तेमाल

यहां देखें धोनी और योगी बाबू का वो वीडियो-

https://twitter.com/TheDhoniEra/status/1679726837092716544?s=20

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2024 खेलेंगे धोनी

आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले ही ऐसी खबरें चल रही थी कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। लेकिन धोनी ने पांचवां आईपीएल खिताब जीतने के बाद कहा कि अपने फैंस के लिए वह आईपीएल का एक और सीजन खेलना चाहते हैं। आईपीएल 2023 में धोनी ने 12 पारियों में 182.45 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं।

अपने प्रोडेक्शन हाउस के कार्यक्रम के दौरान धोनी ने यह भी कहा कि, तमिलनाडु ने उन्हें गोद लिया है। धोनी ने कहा था, मेरा टेस्ट डेब्यू चेन्नई में हुआ, मेरा सर्वोच्च टेस्ट स्कोर चेन्नई में हैं, जब क्रिकेट की बात आती है तो चेन्नई में बहुत सी चीजें हुई जिन पर मुझे गर्व है। यह मत भूलिए कि 2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ तो तमिलनाडु ने मुझे गोद ले लिया था।

close whatsapp