SL vs PAK: शाहीन अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए, लेकिन इस मामले में पीछे नहीं छोड़ पाए बुमराह को - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs PAK: शाहीन अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए, लेकिन इस मामले में पीछे नहीं छोड़ पाए बुमराह को

निशान मुधष्का को आउट कर शाहीन अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट में 100वां विकेट झटका

Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test (Image Credit- Twitter)
Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। तो वहीं इस दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

बता दें कि श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान शाहीन अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने का आंकड़ा पूरा कर लिया है। मैच में श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पारी के दूसरे ही ओवर में अफरीदी ने निशान मुधष्का को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने के रिकाॅर्ड को पूरा किया।

बता दें कि अफरीदी को बतौर तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने के लिए कुल 26 मैच खेलने पड़े हैं, तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने के कारनामे को करने के लिए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 24 मैच खेले थे।

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, पहले टेस्ट मैच का हाल:

दूसरी ओर आपको श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत, खेले जा रहे इस पहले टेस्ट मैच के बारे में जानकारी दें तो खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने पहली पारी में 34 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर धनंजय डिसिल्वा 34 और एंजलो मैथ्यूज 46 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं अब तक पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी 3 और नसीम शाह 1 विकेट को अपने नाम कर चुके हैं। साथ ही आपको बता दें कि इस सीरीज में वापसी करने से पहले इंजरी के चलते शाहीन अफरीदी लगभग 2022 के पूरे साल क्रिकेट से दूर रहे थे।

तो वहीं साल 2018 में अपने डेब्यू के बाद से ही वह बाबर आजम के लिए एक बहुत बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। खैर, देखने लायक बात होगी कि वह जारी टेस्ट सीरीज में किस प्रकार का प्रदर्शन करने वाले हैं?

close whatsapp