मोहम्मद शमी ले रहे हैं नवीन-उल-हक से विराट कोहली का बदला, आम की तस्वीरों से किया आगाज
फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं मोहम्मद शमी।
अद्यतन - जुलाई 16, 2023 7:42 अपराह्न

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं, साथ ही इस खिलाड़ी के पोस्ट भी गजब के होते हैं। वहीं ये खिलाड़ी क्रिकेट से दूर है, ऐसे में शमी ने सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जो विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच हुए विवाद की याद दिला रही हैं।
विराट और नवीन की लड़ाई पहुंच गई थी सोशल मीडिया तक
IPL 2023 में 1 मई के दिन विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच बड़ा विवाद हुआ था, जिसके बाद ये विवाद सोशल मीडिया पर पहुंच गया था। जहां ये दोनों खिलाड़ी बिना नाम लिए एक-दूसरे के खिलाफ इंस्टा स्टोरी लगा रहे थे, इसी बीच नवीन ने आम की कुछ तस्वीरें लगाई थी और ये विराट की टीम के लिए थी। जिसे लेकर नवीन को बाद में काफी ज्यादा ही Troll किया गया था सोशल मीडिया पर।
नवीन-उल-हक से पंगा ले रहे हैं मोहम्मद शमी
*फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं मोहम्मद शमी।
*ऐसे में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है ये खिलाड़ी।
*हाल ही में आम के बगीचों से शमी ने अपनी कुछ तस्वीरें डाली थी।
*साथ ही तेज गेंदबाज ने लिखा था काफी कमाल का कैप्शन भी।
आम के साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तस्वीरें
लाल गेंद के साथ तेज गेंदबाज ने तस्वीर पोस्ट की थी
टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं अभी शमी
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शमी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, साथ ही ये खिलाड़ी ना तो वनडे सीरीज में है और ना ही टी-20 सीरीज में है। पहले खबर थी की शमी को ड्रॉप किया गया है, लेकिन बाद में पता चला था की तेज गेंदबाज काफी समय से लगातार क्रिकेट खेल रहा था और इसी कारण उनको आराम दिया गया था। इसी के साथ ही उमेश यादव भी टेस्ट टीम में नहीं है, जहां ये खिलाड़ी चोटिल हो गया था और फिर NCA चला गया था।