'एक तो तैयारी के लिए जल्दी जाना नहीं चाहते और..'- रोहित शर्मा के इस बयान पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘एक तो तैयारी के लिए जल्दी जाना नहीं चाहते और..’- रोहित शर्मा के इस बयान पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर

भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Rohit Sharma Sunil Gavaskar
Rohit Sharma Sunil Gavaskar

टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने एक इनिंग और 141 रनों से शानदार जीत दर्ज की। दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से क्विंस पार्क ओवल में खेला जाएगा, टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में भी शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी। टीम इंडिया को हाल ही में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

लगातार दो बार टीम इंडिया WTC फाइनल जीतने में नाकामयाब रही है। कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि इतने बड़े मैच के लिए 20-25 दिन की तैयारी अच्छी होती है। इसी बीच सुनील गावस्कर जमकर भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं।

कौन से तैयारी की बात कर रहे हैं- सुनील गावस्कर

आपको बता दें टीम इंडिया आईपीएल 2023 खत्म करने के बाद WTC फाइनल के लिए एक सप्ताह पहले इंग्लैंड पहुंची थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 के लिए टीम इंडिया 15 दिन पहले इंग्लैंड पहुंच गई थी। रोहित शर्मा के बयान प्रतिक्रिया देते हुए सुनील गावस्कर ने इंडियन एक्सप्रेस पर कहा, ‘हम किस तरह की तैयारी की बात कर रहे हैं? अब वे वेस्टइंडीज चले गए हैं आपके सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का उदाहरण है। क्या आप कोई मैच खेल रहे हैं? तो यह 20-25 दिनों की बात क्या है?’

सुनील गावस्कर ने सीनियर खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए कहा कि खिलाड़ी जल्दी दौरे के लिए जाना नहीं चाहते। क्योंकि उन्हें टीम में अपनी जगह को लेकर कोई डर नहीं रहता है। सुनील गावस्कर ने कहा, ‘सच तो यह है कि मुख्य खिलाड़ी जल्दी नहीं जाना चाहते क्योंकि वे जानते हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए, उनका चयन हो जाएगा।’

यह भी पढ़े- यशस्वी जायसवाल के अंदर तीनों ही प्रारूपों में खेलने की काबिलियत है: विक्रम राठौर

सुनील गावस्कर ने आगे कहा, ‘जब आप जल्दी जाएंगे तो वे वर्कलोड के बारे में बात करेंगे। आप खुद को दुनिया की सबसे फिट टीम कहते हैं फिर इतने जल्दी टूट कैसे जाते हैं? जब आप 20 ओवर का खेल खेलते हैं तो आपको वर्कलोड की समस्या कैसे होती है?’

आपको बता दें बड़े टूर्नामेंट से पहले अकसर कई खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं। जो टीम को मुसीबत में डालने का काम करती है। जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले चोटिल हुए थे और अब तक वह पूरी तरह रिकवर हो पाने में नाकामयाब रहे हैं। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी इस वक्त वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले पूरी तरह फिट होने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

close whatsapp