WI vs IND: दूसरे टेस्ट से पहले फैन्स से मुलाकात करते नजर आए भारतीय खिलाड़ी, नन्हें फैन ने रोहित को दिया ग्रीटिंग कार्ड! - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: दूसरे टेस्ट से पहले फैन्स से मुलाकात करते नजर आए भारतीय खिलाड़ी, नन्हें फैन ने रोहित को दिया ग्रीटिंग कार्ड!

एक नन्हें फैन ने रोहित शर्म को ग्रीटिंग कार्ड दिया, जिसमें उसने भारतीय कप्तान की तारीफ की थी।

Rohit Sharma with fans (Photo Source : BCCI/Twitter)
Rohit Sharma with fans (Photo Source : BCCI/Twitter)

वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच में आज यानी 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा। सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ी फैन्स से मिले। खिलाड़ियों ने फैन्स से बातचीत की और ऑटोग्राफ दिए। इसका वीडियो बीसीसीआई (BCCI) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवीद्र जडेजा और अन्य क्रिकेटर्स फैन्स से मिलते हैं, उनके साथ सेल्फी खिंचाते और ऑटोग्राफ भी देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और पसंद भी किया जा रहा है। वहीं एक नन्हें फैन ने रोहित शर्म को ग्रीटिंग कार्ड दिया, जिसमें उसने भारतीय कप्तान की तारीफ की थी।

यहां देखें वीडियो

WI vs IND: दूसटे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में कोई बदलवा नहीं!

मुकाबले को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले ही साफ कर चुके हैं कि सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम में कोई खास बदलाव नहीं हो रहा है। हालांकि, उनका कहना है कि टीम मैनेजमेंट मुकाबले के पहले दिन पिच को देखन के बाद कोई फैसला करेगा।

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे नहीं लगता कि कोई बड़ा बदलाव होगा। लेकिन टेस्ट के पांच दिनों में जैसी परिस्थितियां होंगी, उसके आधार पर हम यह फैसला करेंगे। मुझे इस टेस्ट में किसी तरह का अंतर नहीं दिख रहा है। मुझे यकीन है कि वे (वेंस्टइंडीज) वापसी करेंगे और यह दोनों टीमों के लिए रोमांचक होगा।

बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और मुकाबले में पहले ही दिन से टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया था। मेन इन ग्रीन ने पहला टेस्ट मैच पारी और 141 रनों से जीता और सीरीज में 1-0 से आगे है।

यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव का गेंदबाजी से उठा मन, अब बल्लेबाजी में सुधार के लिए कर रहे हैं कड़ा अभ्यास

close whatsapp