क्या वर्ल्ड कप से पहले मैदान में वापसी करेंगे ऋषभ पंत? Gym में जमकर बहा रहे पसीना, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या वर्ल्ड कप से पहले मैदान में वापसी करेंगे ऋषभ पंत? Gym में जमकर बहा रहे पसीना, देखें वीडियो

ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे।

Rishabh Pant (Photo Source: Rishabh Pant/Instagram)
Rishabh Pant (Photo Source: Rishabh Pant/Instagram)

भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान में वापसी करने के लिए इस वक्त जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके चलते वह लंबे समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल 2023 के साथ-साथ ऋषभ पंत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी छोड़ना पड़ा था। ऋषभ पंत की मौजूदगी टीम इंडिया को काफी मजबूती देती थी।

क्योंकि एक विकेटकीपर के साथ टीम को मिडिल ऑर्डर में एक आक्रमक बल्लेबाज भी मिलता था। ऋषभ पंत कब तक टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे यह कह पाना मुश्किल है। ऋषभ पंत अपने रिहैब से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है।

वापसी के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं ऋषभ पंत

भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह बिना किसी दिक्कतों का सामना करते हुए जिम में वजन उठाते हुए नजर आ रहे हैं। ऋषभ पंत ट्रेनर निगरानी में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। वापसी के लिए ऋषभ पंत का समर्पण देख फैंस भी काफी ज्यादा गर्व महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- Cricket Buzz: जाने 20 जुलाई के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

यहां देखें ऋषभ पंत का वो वीडियो-

वर्ल्ड कप खेलना अब भी हैं ऋषभ के लिए मुश्किल

ऋषभ पंत नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब की प्रक्रिया में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। लेकिन वर्ल्ड कप का हिस्सा बन पाना ऋषभ पंत के लिए अब भी मुश्किल है। वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से खेला जाएगा, और इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऋषभ पंत की वापसी मुश्किल है।

मैनेजमेंट उन्हें सीधा वर्ल्ड कप में मौका नहीं देगा। ऐसे में ऋषभ पंत के वर्ल्ड कप 2023 में खेलने की संभावनाएं बहुत कम है। वर्ल्ड कप में केएल राहुल, संजू सैमसन और इशान किशन में से एक खिलाड़ी ही विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

close whatsapp