WI vs IND: दूसरे टेस्ट मैच में कोहली की 'विराट' पारी को देख काफी खुश है आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: दूसरे टेस्ट मैच में कोहली की ‘विराट’ पारी को देख काफी खुश है आकाश चोपड़ा

भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवर में 4 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं।

Virat Kohli and Aakash Chopra (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli and Aakash Chopra (Pic Source-Twitter)

इस समय वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। खेल का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवर में 4 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 161 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 87* रन पर खेल रहे हैं जबकि रवींद्र जडेजा ने 84 गेंदों में चार चौकों की मदद से 36* रन बना लिए हैं।

खेल के पहले दिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम को काफी अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की। जहां एक तरफ यशस्वी जायसवाल ने 74 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 143 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल इस मैच में बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे और मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भारतीय पारी को काफी अच्छी तरह से संभाला और अभी तक 87* रन बना लिए हैं। पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने उनकी पारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक विराट कोहली ने काफी धैर्य के साथ अपनी इस पारी को खेला है और अब उनकी निगाहें शतक पर होगी।

जिस तरीके से कोहली ने डोमिनिका और फिर त्रिनिदाद में बल्लेबाजी की है उसको देखकर आप कह सकते हैं कि वो यह शतक जरूर पूरा करेंगे: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘कोहली अपने शतक से दूर नहीं है। डोमिनिका में और फिर त्रिनिदाद में उन्होंने काफी धैर्य के साथ बल्लेबाजी की थी और आप यह उम्मीद कर सकते हैं कि कोहली यह शतक जरूर लगाएंगे। कोहली खुद काफी खुश होंगे अगर यह शतक पूरा हो जाता है तो।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘भारतीय टीम यही चाह रही होगी कि खेल के दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं। क्योंकि उन्हें पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला है। मुझे नहीं लगता कि उनके दिमाग में कोई स्कोर चल रहा होगा लेकिन अगर टीम 550 रन के स्कोर में पहुंच जाती है तो बहुत अच्छा होगा। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या भारतीय टीम 550 के स्कोर तक पहुंच पाएगा? हमें नहीं पता लेकिन टीम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेगी।’

close whatsapp