टीम के खिलाड़ियों की गजब बेइज्जती करते हैं युजी चहल, सोशल मीडिया वायरल कर देते हैं तस्वीर
स्पिनर युजी चहल शेयर करते हैं हमेशा फनी इंस्टाग्राम स्टोरी।
अद्यतन - जुलाई 21, 2023 4:34 अपराह्न

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजी चहल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं, आए दिन ये खिलाड़ी कमाल के पोस्ट शेयर करता रहता है। वहीं चहल साथी खिलाड़ियों की भी फनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं, ऐसा कुछ उन्होंने इस बार भी किया और ये तस्वीर टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज की है।
एक लंबा ब्रेक मिला है युजी चहल को
आखिरी बार युजी चहल क्रिकेट के मैदान पर IPL के दौरान ही नजर आए थे, उसके बाद टीम इंडिया ने WTC का फाइनल खेला था और अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज चल रही है। ऐसे में युजी चहल टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं, तो वो काफी समय से ब्रेक पर चल रहे हैं और वनडे सीरीज में ही युजी नजर आएंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ।
युजी चहल ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज का ये क्या हाल कर दिया?
*स्पिनर युजी चहल शेयर करते हैं हमेशा फनी इंस्टाग्राम स्टोरी।
*उनकी स्टोरी में हमेशा होता है किसी भी खिलाड़ी का फनी फेस।
*इस बार भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चहल ने किया है कुछ ऐसा ही।
*जहां चहल ने उमरान मलिक को बना दिया है जवानी में ही अंकल।
इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी पोस्ट की थी स्पिनर ने

मैदान के बाहर भी साथ में नजर आते हैं चहल और कुलदीप
हाल ही स्पिन गेंदबाज ने किया था बड़ा खुलासा
कुछ समय पहले ही चहल का एक पॉडकास्ट आया था, जिसमें इस खिलाड़ी ने काफी बड़े खुलासे किए थे। युजी ने बताया था की, जब RCB ने उन्हें वापस नहीं खरीदा था तो उन्हें काफी ज्यादा गुस्सा आया था। साथ ही चहल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में चयन ना होने पर भी खुलकर बात की थी, उन्होंने कहा थी जब उनका चयन नहीं हुआ था तो उनका काफी बुरा लगा था और उन्हें रोना भी आया था। दूसरी ओर स्पिन गेंदबाज का साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में चयन हुआ था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया था।